सितम्बर 9, 2025 8:21 पूर्वाह्न
70
नेपाल सरकार ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटाया; प्रदर्शन में 19 की मौत और 300 से अधिक घायल
नेपाल सरकार ने युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। इस विरोध प्रदर्शन में लगभग 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से अधिक घायल हुए। नेपाल के संचार, सूचना और प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया कि मंत्रिमण्डल की आपात बैठक क...