अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 1, 2025 6:45 अपराह्न

views 66

यूक्रेन के खार्किव में देर रात हुए रूस के हवाई हमले में छह लोग घायल हो गए और कई स्‍थानों पर आग लग गई

यूक्रेन के खार्किव में देर रात हुए रूस के हवाई हमले में छह लोग घायल हो गए और कई स्‍थानों पर आग लग गई। खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि हमले के कारण शहर का एक बाज़ार और कई आवासीय इमारतें आग की चपेट में है।     वहीं, रूस में, यूक्रेनी ड्रोन हमले से नोवाया काखोव्का में डिप्टी काउंसिल के एक प्...

अक्टूबर 1, 2025 5:28 अपराह्न

views 44

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक ही दिन में डेंगू के 52 नए मामले सामने आए

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक ही दिन में डेंगू के 52 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 33 ग्रामीण इलाकों से और 19 मामले शहरी इलाकों से हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भारा काहू में सबसे ज़्यादा 17 मामले और रावलपिंडी में 16 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 68 मरीज़ों का इलाज स्थानीय...

अक्टूबर 1, 2025 3:53 अपराह्न

views 48

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस में आए भूकंप से हुई क्षति पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि और व्यापक क्षति पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्‍यक्‍त कीं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्‍होंने कहा कि इस कठिन ...

अक्टूबर 1, 2025 12:08 अपराह्न

views 38

मध्य फ़िलीपींस में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या हुई 69

मध्य फ़िलीपींस में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। फ़िलीपींस के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार, अभी भी लोग मलबे में फंसे हुए हैं। प्रशासन लापता लोगों की पहचान की पुष्टि कर रहा है।   फ़िलीपींस के मध्य विसाय क्षेत्र के तटीय शहर सेबू में कल रात आए 6 दशमलव 9 तीव्रता के शक्ति...

अक्टूबर 1, 2025 12:22 अपराह्न

views 72

अमरीकी कांग्रेस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स वित्‍त विधेयक पर सहमति बनाने में विफल, सरकार आधिकारिक तौर पर ठप

पिछले सात वर्षों में आज पहली बार अमरीकी सरकार आधिकारिक तौर पर ठप हो गई है। यह स्थिति तब उत्‍पन्‍न हुई जब अमरीकी कांग्रेस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स वित्‍त विधेयक पर सहमति बनाने में विफल रही। डेमोक्रेट्स ने स्‍पष्‍ट किया कि वह रिपब्लिकन के वित्‍तीय विधेयक का भी समर्थन करेंगे जब उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य...

अक्टूबर 1, 2025 11:23 पूर्वाह्न

views 87

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चीनी समकक्ष वांग यी और चीन के लोगों को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के स्थापना दिवस पर बधाई दी

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज अपने चीनी समकक्ष वांग यी और चीन के लोगों को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के स्थापना दिवस पर बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, डॉ. जयशंकर ने कहा कि वह चीन के साथ संबंधों को स्थिर और आपसी विश्‍वास को पुन हासिल करने के लिए उत्सुक हैं।    

अक्टूबर 1, 2025 11:11 पूर्वाह्न

views 81

व्हाइट हाउस वेनेजुएला से आने वाले मादक पदार्थों के तस्‍करों पर कड़ी कार्रवाई करेगा: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि व्हाइट हाउस वेनेजुएला से आने वाले मादक पदार्थों के तस्‍करों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। अमरीकी प्रशासन ने कैरिबिया में युद्धपोत भी तैनात किए हैं। एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन ने इस क्षेत्र में छह हजार पांच सौ से ज़्यादा सैनिकों का एक बल तैन...

अक्टूबर 1, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 61

इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने के लगभग दो दिन बाद भी 91 छात्र मलबे में फंसे

इंडोनेशिया में एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढहने के लगभग दो दिन बाद भी कम से कम 91 छात्र मलबे में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 300 से ज़्यादा बचावकर्मी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।   सोमवार को पूर्वी जावा प्रांत के एक सौ साल पुराने अलखोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में दोपहर की नमाज़ अदा...

अक्टूबर 1, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 101

मोरक्को में युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदलें

मोरक्को में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर युवाओं के नेतृत्व में चल रहे विरोध प्रदर्शन हिंसक झड़पों में बदल गए हैं। ये विरोध प्रदर्शन जेन जी - 212 युवा समूह ने टिकटॉक, इंस्टाग्राम और गेमिंग एप्लिकेशन डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हुए ऑनलाइन आयोजित किए। कुछ दक्षिणी शहरो...

अक्टूबर 1, 2025 7:33 पूर्वाह्न

views 98

कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को मृत्युदंड

कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को युद्ध अपराध और राजद्रोह के आरोप में उनकी अनुपस्थिति में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। उन पर विद्रोही समूह एम-23 का समर्थन करने का आरोप है जिसने देश के पूर्वी हिस्‍से में तबाही मचाई थी।   पूर्व राष्ट्रपति ने आरोपों से इनकार करते हुए मामले को मनमाना ब...