अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 5, 2025 6:20 अपराह्न

views 42

चीन में तूफान मत्मो गुआन्दोंग प्रांत के झानजियांग में पहुँचा

चीन में तूफान मत्मो आज स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर गुआन्दोंग प्रांत के झानजियांग शहर में ज़ुवेन काउंटी के पूर्वी तट पर पहुँचा। गुआन्दोंग, गुआंग्शी और हनान में अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं। हनान में एक लाख 97 हजार से ज़्यादा लोगों को, ग्वांगडोंग में एक लाख 50 हजार से ज़्यादा लोग...

अक्टूबर 5, 2025 5:49 अपराह्न

views 48

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में बारिश से हुई मौतों और नुकसान पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण हुई लोगों की मृत्‍यु और नुकसान दुखदायक है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत नेपाल सरकार और वहां के लोगों के साथ है। उन्‍होंने कहा कि एक मित्र पड़ोसी और तत्‍काल मदद देने वाले देश के रूप में भार...

अक्टूबर 5, 2025 5:37 अपराह्न

views 35

इंडोनेशिया: स्कूल ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 37

इंडोनेशिया में एक स्कूल के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। बचावकर्मियों ने आज मलबे में दबे और लोगों को निकाला। राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी ने बताया कि मलबे में फंसे 27 लापता छात्रों की तलाश के लिए सातवें दिन भी प्रयास जारी रहे। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर सोमवार को दोपहर की प्रार्थन...

अक्टूबर 5, 2025 2:02 अपराह्न

views 50

बशर अल-असद की सरकार गिरने के बाद सीरिया में पहली बार आम चुनाव

सीरिया में बशर अल-असद की सरकार गिरने के बाद आज पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं। ये चुनाव लोकतांत्रिक तरीक़े से नहीं हो रहे हैं क्योंकि पीपुल्स असेंबली की ज़्यादातर सीटों पर मतदान, ज़िले के निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाएगा। एक-तिहाई सीटों पर अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा सीधे चयन करेंगे।

अक्टूबर 5, 2025 1:42 अपराह्न

views 31

आज हमास, इस्राइल और अमरीका के बीच मिस्र की राजधानी काहिरा में होगी बातचीत

अमरीकी प्रस्ताव के अनुसार गज़ा में युद्धविराम के लिए समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयोजन से आज हमास, इस्राइल और अमरीका के बीच मिस्र की राजधानी काहिरा में बातचीत होगी। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल और हमास के प्रतिनिधि फ़लस्तीन के कैदियों के बदले इस्राइली बंधकों की रिहाई पर चर्चा करेंगे। ...

अक्टूबर 5, 2025 1:17 अपराह्न

views 24

जर्मनी: म्यूनिख हवाई अड्डे पर उड़ानें फिर से शुरू

जर्मनी में, म्यूनिख हवाई अड्डे पर उड़ानें कल से फिर शुरू हो गई। रनवे के पास अनधिकृत ड्रोन गतिविधि के कारण 24 घंटे में दूसरी बार इसे बंद करना पड़ा था। अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात ड्रोन देखे जाने की पुष्टि की, लेकिन पहचान होने से पहले ही ड्रोन क्षेत्र से चले गए।     इस व्यवधान के कारण उड़ानों में क...

अक्टूबर 5, 2025 12:50 अपराह्न

views 30

जॉर्जिया: राजधानी त्बिलिसी में प्रदर्शनकारियों ने की राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश, पुलिस के साथ हुई झड़प

जॉर्जिया में जारी राजनीतिक अशांति के बीच कल राजधानी त्बिलिसी में प्रदर्शनकारियों की  राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश में पुलिस के साथ झड़प हो गई। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें कीं और पैपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।     जब से सत्तारूढ़ जॉर्जियाई ड्रीम पार्टी ने पिछले...

अक्टूबर 5, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 53

चेक गणराज्‍य: संसदीय चुनावों में अरबपति आंद्रेज बाबिस की एएनओ पार्टी ने जीत हासिल की

चेक गणराज्‍य के संसदीय चुनावों में अरबपति आंद्रेज बाबिस की एएनओ पार्टी ने लगभग 35.5 प्रतिशत वोट प्राप्‍त करके जीत हासिल की है। वहीं सत्तारूढ़ स्पोलू गठबंधन लगभग 22.5 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।     यह जीत बाबिस के लिए एक राजनीतिक वापसी है। श्री बाबिस 2017 से 2021 तक प्रधानमंत्री थे। स्प...

अक्टूबर 5, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 48

ब्रिटेन: प्रतिबंधित गुट फिलिस्तीन एक्शन के समर्थन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 500 लोग गिरफ्तार

ब्रिटेन में, प्रतिबंधित गुट फिलिस्तीन एक्शन के समर्थन में मध्य लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग पांच सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैनचेस्टर में बृहस्पतिवार को यहूदी प्रार्थना स्थल पर हुए घातक हमले के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की पुलिस की अपील के बावजूद प्रदर्शन जारी रहे।   प्...

अक्टूबर 4, 2025 10:21 अपराह्न

views 67

तूफ़ान एमी ने ब्रिटेन, आयरलैंड और स्कैंडिनेविया में तबाही मचाई

तूफ़ान एमी ने कल से शुरू हुई तेज़ हवाओं और भारी बारिश के साथ ब्रिटेन, आयरलैंड और स्कैंडिनेविया को तबाह कर दिया, जिससे यात्रा में व्यवधान और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। लंदन के रॉयल पार्क आज बंद रहे क्योंकि सड़क, रेल और समुद्री यात्रा में भारी व्यवधान आया। आयरलैंड और उत्तरी आयरलैंड में दो लाख से अधिक घर...