अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 7, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 55

अमेरिकी सरकार का कामकाज सातवें दिन भी ठप

अमरीकी सरकार के कामकाज के लिए धन उपलब्ध कराने संबंधी विधेयक पर सहमति नहीं बन पाई है। अमरीका में सरकारी कामकाज ठप्प हुए एक सप्ताह हो गया है। अमरीकी संसद के उच्च सदन सीनेट में यह विधेयक पारित नहीं हो पाया। प्रस्ताव पारित करने के लिए 60 वोट की ज़रूरत थी लेकिन डेमोक्रेट और रिपब्लिकन- दोनों इसे जुटाने मे...

अक्टूबर 7, 2025 8:11 पूर्वाह्न

views 505

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि ज़रूरी होने पर वे देश में सैनिकों की तैनाती का कानून लागू करने के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ज़रूरी होने पर वे देश में सैनिकों की तैनाती का कानून लागू करने के लिए अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे।   ट्रम्प ने शिकागो और पोर्टलैंड में नेशनल गार्ड्स को तैनात करने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि अपराध नियंत्रण और अमरीकी आव्रजन तथा सीमा-शुल्क...

अक्टूबर 7, 2025 7:21 पूर्वाह्न

views 66

ग़ज़ा युद्ध समाप्त करने के लिए मिस्र में इस्राइल और हमास के बीच अनौपचारिक बातचीत

इस्राइल और हमास के अधिकारी ग़ज़ा में युद्ध समाप्त करने के लिए मिस्र में अनौपचारिक बातचीत कर रहे हैं। बातचीत में, कई फिलिस्तीनी कैदियों के बदले सभी इस्राइली बंधकों की रिहाई का मुद्दा प्रमुख है। हमास ने कहा है कि वह अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रस्ताव के अनुसार, सभी जीवित और मृत इज़राइली कैदियों क...

अक्टूबर 7, 2025 7:05 पूर्वाह्न

views 360

ट्रम्प ने पहली नवंबर से अमरीका आने वाले सभी ट्रकों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने पहली नवंबर से अमरीका आने वाले सभी ट्रकों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है।     अमरीका में लगभग 73 प्रतिशत घरेलू माल ढुलाई ट्रकों से की जाती है। डॉनल्ड ट्रम्प के फैसले का सबसे अधिक असर मैक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड पर प्रभाव पडेगा।     फिलहाल,...

अक्टूबर 6, 2025 10:25 अपराह्न

views 119

फ़्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने आज अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इस्तीफ़ा दिया

फ़्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने आज अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद इस्तीफ़ा दे दिया, जिससे फ़्रांस में राजनीतिक उथल-पुथल और गहरा गई। पदभार ग्रहण करने के चार हफ़्ते से भी कम समय में उनका इस्तीफ़ा, उन्हें सबसे कम समय तक प्रधानमंत्री रहने वाला व्‍यक्ति बनाती है। श्री लेको...

अक्टूबर 6, 2025 10:26 अपराह्न

views 66

दोहा के लुलु मॉल में भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस-यूपीआई का शुभारंभ

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दोहा के लुलु मॉल में भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस-यूपीआई) का शुभारंभ किया, जो भारत और कतर के बीच डिजिटल और वित्तीय सहयोग में एक नया मील का पत्थर साबित हुआ। यह शुभारंभ सीमाओं के पार बढ़ते विश्वास का प्रतीक है और इसका उद्देश्य दोनों देशों के नागरिकों औ...

अक्टूबर 6, 2025 9:23 अपराह्न

views 31

राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी आज लगातार तीसरे हफ़्ते मेडागास्कर की सड़कों पर उतर आए

राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी आज लगातार तीसरे हफ़्ते मेडागास्कर की सड़कों पर उतर आए। राजधानी एंटानानारिवो में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आँसू गैस के गोले दागे। इनमें से कई विश्वविद्यालय के छात्र थे जो गरीबी, भ्रष्टाचार और खस्ताहाल बुनियादी ढाँचे पर न...

अक्टूबर 6, 2025 9:22 अपराह्न

views 113

सारा मुल्लाली चर्च ऑफ़ इंग्लैंड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं

सारा मुल्लाली को कैंटरबरी का नया मुख्‍य धर्माध्‍यक्ष नियुक्त किया गया है। वह चर्च ऑफ़ इंग्लैंड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं। उन्‍हें अगले साल जनवरी में कैंटरबरी कैथेड्रल में एक कानूनी समारोह में नियुक्त किया जाएगा। सारा, जस्टिन वेल्बी का स्थान लेंगी।     प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने औपचा...

अक्टूबर 6, 2025 8:10 अपराह्न

views 38

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में एक स्कूल के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में एक स्कूल के ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। कल शाम सिदोअर्जो रीजेंसी घटनास्थल से आठ शव और बरामद किए गए हैं। बचाव कार्य जारी है। बचाव दल अब भारी मशीनरी का उपयोग करते हुए घटनास्थल के उत्तरी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह इमारत 29 सितंबर को उस समय...

अक्टूबर 6, 2025 7:01 अपराह्न

views 34

चीन ने लगभग 40,000 आपातकालीन कर्मचारियों को तैनात किया गया है

चीन ने युन्नान प्रांत में तूफ़ान मातमो के कारण भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच बाढ़ नियंत्रण के लिए लेवल-चार आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू कर दी है। राज्य बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने स्थानीय प्रयासों में सहयोग के लिए एक कार्य दल भेजा है। इस वर्ष प्रशांत महासागर के मौसम का 21वाँ नामित तूफ़ान...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला