अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 12, 2025 8:37 पूर्वाह्न

views 23

पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर अफगानिस्‍तान का जवाबी हमला

पाकिस्‍तान-अफगानिस्‍तान सीमा पर कल रात पाकिस्‍तान की सैन्‍य चौकियों पर तालिबान के हमले के बाद से भीषण संघर्ष छिड़ गया है। इस सप्‍ताह काबुल में पाकिस्‍तान के हवाई हमले के बाद तालिबान ने पाकिस्‍तान की सैन्‍य चौकी पर हमला किया है। तालिबान के वरिष्‍ठ अधिकारियों के अनुसार अफगानिस्‍तान में हवाई हमलों के ब...

अक्टूबर 12, 2025 7:43 पूर्वाह्न

views 125

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डायने कीटन का 79 वर्ष की आयु में निधन

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डायने कीटन का कल कैलिफ़ोर्निया में 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कीटन को 1977 की फ़िल्म एनी हॉल में उनके ऑस्कर विजेता अभिनय और द गॉडफ़ादर फ़िल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1970 की रोमांटिक कॉमेडी लवर्स एंड अदर स्ट्रेंजर्स से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत ...

अक्टूबर 12, 2025 7:06 पूर्वाह्न

views 180

भारत में अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर से पीएम मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नई दिल्ली में अपने आवास पर भारत में अमरीका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करेगा।     विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर...

अक्टूबर 11, 2025 9:00 अपराह्न

views 58

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले भारत में अमरीका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर

भारत में अमरीका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सर्जियो गोर का कार्यकाल भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करेगा।      इससे पहले, विदेश मंत्री डॉ....

अक्टूबर 11, 2025 8:58 अपराह्न

views 51

सूडान में हुए ड्रोन हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए

सूडान के अल-फशर में एक विस्थापन आश्रय स्थल पर हुए ड्रोन हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं। अल-फशर की प्रतिरोध समिति ने कहा कि अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स ने एक विश्वविद्यालय के भीतर स्थित दार अल-अरकम शिविर पर दो ड्रोन हमले और आठ तोपों से हमला किया। आरएसएफ ने पिछले 17 महीनों से अल-फशर को घेर रखा ...

अक्टूबर 11, 2025 8:56 अपराह्न

views 36

शहरीकरण चुनौतियों के साथ नवाचार के अवसर भी प्रदान करता है: राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा है कि तेज़ी से हो रहा शहरीकरण चुनौतियों के साथ-साथ नवाचार और लचीलेपन के अवसर भी प्रदान करता है। अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ - आई यू सी एन सम्‍मेलन में सतत शहरी विकास के लिए भारत का समेकित दृष्टिकोण रखते हुए उन्...

अक्टूबर 11, 2025 8:45 अपराह्न

views 211

जापान में फ्लू का प्रकोप जारी देश भर में चार हज़ार से अधिक लोग इससे प्रभावित

जापान में फ्लू का प्रकोप जारी है। देश भर में चार हज़ार से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। सरकार ने आधिकारिक तौर पर देशव्यापी फ्लू महामारी घोषित कर दी है। देश भर के लगभग तीन हजार अस्पतालों में चार हजार तीस फ्लू के मरीजों की सूचना मिली है। ओकिनावा स्थित अस्पताल में सबसे ज़्यादा मरीज़ हैं, उसके बाद टोक्यो ...

अक्टूबर 11, 2025 6:57 अपराह्न

views 73

उत्तर कोरिया ने सैन्य परेड में दिखाई अपनी अब तक की सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘ह्वासोंग-2

 उत्तर कोरिया ने कल एक सैन्य परेड में अपनी नवीनतम और सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-20 का प्रदर्शन किया। परेड की अध्‍यक्षता उत्तर कोरिया के सर्वोच्‍च नेता किम-जोंग-उन ने की। परेड में रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव सहित कई अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति शा...

अक्टूबर 11, 2025 6:49 अपराह्न

views 39

मेक्सिको में आई बाढ़ से लगभग 27 लोगों की मृत्‍यु

मेक्सिको में आई बाढ़ से लगभग 27 लोगों की मृत्‍यु हो गई है। इस बाढ़ से भूस्‍खलन हुए तथा घर, वाहन और पुल बह गए। बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदियां अपने किनारों के बाहर बह रही हैं। पूर्वी मेक्सिको का हिडाल्गो सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। हजारों घर या तो क्षतिग्र...

अक्टूबर 11, 2025 2:16 अपराह्न

views 38

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढ़ेर

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान स्थित रत्ता कुलाची पुलिस प्रशिक्षण स्कूल को निशाना बनाकर कल रात एक आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरा एक ट्रक मुख्य द्वार से टकरा दिया और उसके बाद परिसर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। पाँच घंटे तक चली मुठभेड़ में छह आतंकवादी...