अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 18, 2025 1:29 अपराह्न

views 37

ताइवान ने समुद्री सीमा के पास चीन के 27 सैन्य विमानों और 8 नौसैनिक पोतों की गतिविधि की पुष्टि की

ताइवान ने कहा है कि कल उसकी समुद्री सीमा के पास चीन के 27 सैन्‍य विमान और आठ नौसैनिक पोत की गतिविधियां देखी गईं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 27 में से 19 विमान मध्य रेखा से आगे बढ़कर वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी हिस्‍सों में प्रवेश कर गए। चीन द्वारा परमाणु शस्त्र...

अक्टूबर 18, 2025 1:23 अपराह्न

views 123

स्लोवेनिया का ब्लेड शहर घोषित हुआ वर्ष 2025 का विश्व का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव

स्लोवेनिया के सुरम्य शहर ब्लेड को संयुक्त राष्ट्र की पर्यटन एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इस वर्ष के विश्व के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में नामित किया है। यह स्थायी, समुदाय-आधारित पर्यटन के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। अपनी हिमनद झील, द्वीप चर्च और मध्ययुगीन चट्टान के महल के लिए प्रसि...

अक्टूबर 18, 2025 1:16 अपराह्न

views 28

गजा पट्टी के लिए यूएई ने भेजा 7200 टन राहत सामग्री

संयुक्‍त अरब अमारात का सहायता जहाज ऑपरेशन चिवालरस नाइट थ्री के अंतर्गत आज गजा पट्टी के लिए रवाना हुआ। इसमें 7200 टन राहत सामग्री भेजी गई। इस सामग्री में खाद्यान्‍न आपूर्ति और चिकित्‍सा स‍हायता शामिल है।   ऑपरेशन चिवालरस नाइट थ्री वैश्विक मानवीय प्रयासों के लिए संयुक्‍त अरब अमारात की दीर्घकालिक ...

अक्टूबर 18, 2025 1:07 अपराह्न

views 43

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने आर्थिक संकट के दौरान सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने 2022 में श्रीलंका के आर्थिक संकट के दौरान सहयोग प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। कल नई दिल्ली में आयोजित एक विश्व शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-श्रीलंका संबंधों को...

अक्टूबर 18, 2025 12:57 अपराह्न

views 36

मंगोलिया की संसद ने प्रधानमंत्री ज़ंदनशतर गोम्बोजाव और संसद अध्यक्ष अमर बाय सगालन दाशज़ेगवे को पद से हटाया

मंगोलिया की संसद ने कल प्रधानमंत्री ज़ंदनशतर गोम्बोजाव और संसद अध्यक्ष अमर बाय सगालन दाशज़ेगवे को हटाने के लिए मतदान किया। संसाधन संपन्न मंगोलिया में एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल मच गई। श्री गोम्बोजाव पदभार ग्रहण करने के मात्र चार महीने बाद ही विश्वास मत हार गए और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।...

अक्टूबर 18, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 52

ब्रिटेन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा की कड़ी निंदा की

ब्रिटेन सरकार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के प्रति घृणा और हिंसा की घटनाओं की कड़ी निंदा की है और कहा है कि वह देश में लोकतांत्रिक परिवर्तन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में हाउस ऑफ कॉमन्स में गुरुवार को एक बयान जारी किया गया। यह विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सा...

अक्टूबर 18, 2025 10:58 पूर्वाह्न

views 49

दक्षिण कोरियाई राजदूत ने कहा- एपीईसी शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और किम जोंग-उन की मुलाकात के संकेत नहीं

अमरीका में दक्षिण कोरिया की राजदूत कांग क्यूंग-व्हा ने कहा है कि इस महीने के अंत में कोरिया में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की मुलाकात का कोई संकेत नहीं है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण को...

अक्टूबर 18, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 70

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदीमिर ज़ेलेंस्की से की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का किया आग्रह

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच कल व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदीमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की।   बैठक में राष्ट्रपति ट्रम्प ने यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों की आपूर्ति पर संकोच व्यक्त किया। ट्रम्प ने चिंता...

अक्टूबर 18, 2025 10:39 पूर्वाह्न

views 98

मोज़ाम्बिक में नाव दुर्घटना में तीन भारतीय नागरिकों की मौत, पाँच लापता

मोज़ाम्बिक स्थित भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह घटना कल हुई। नाव में कुल 14 भारतीय नागरिक सवार थे। तट पर लंगर डाले एक जहाज पर चालक दल के सदस्यों के नियमित स्थानांतरण के दौरान पलट गई। सोशल मीडिया पर कई पोस्टों में, भारतीय उच्चायोग ने जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उच्चायोग ने आगे पुष्टि ...

अक्टूबर 18, 2025 10:30 पूर्वाह्न

views 33

भूरे भालुओं की बढ़ती आबादी के कारण स्लोवेनिया के लोग डर के साए में

स्लोवेनिया अपनी विशाल और बढ़ती भूरे भालुओं की आबादी के कारण परेशान है और भालुओं के बढ़ते ख़तरे का सामना कर रहा है। वहीं मानव-भालुओं के बीच संपर्क में वृद्धि हुई है जिसमें हमले भी शामिल हैं। लगभग 4200 स्लोवेनियाई नागरिकों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें सरकार से बढ़ती भूरे भालुओं की आबादी को...