अंतरराष्ट्रीय

मार्च 7, 2026 7:51 पूर्वाह्न

views 110

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण रद्द की गईं भारत से संचालित 278 उड़ानें

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और लागू हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण कल भारत से संचालित होने वाली कुल 278 उड़ानें रद्द कर दी गईं। नागर विमानन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि 5 मार्च से यात्री आवागमन आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया क्षेत्र से भारतीय एयरलाइंस की कुल 40 उड़ानें भारत पहुंची...

मार्च 7, 2026 7:12 पूर्वाह्न

views 1.3K

भारत ने तकनीकी खराबी के बाद ईरानी जहाज आईरिस लावन को आपातकालीन डॉकिंग की दी अनुमति

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दे दी है और चालक दल के 183 सदस्यों के रहने की व्यवस्था की है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका के दक्षिण में आईरिस डेना की घटना से कुछ दिन पहले, ईरान ने भारत से अपने जहाज आईरिस लावन को शरण देने का अनुरोध किया था, जो अंतर्राष...

मार्च 6, 2026 8:52 अपराह्न

views 177

पश्चिमी एशिया में गहराते संकट के बीच अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग की

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ किसी भी समझौते से इनकार कर दिया और उसके बिना शर्त आत्मसमर्पण का आह्वान किया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमरीका और उसके सहयोगी ईरान को विनाश के कगार से वापस लाने और उसे आ...

मार्च 6, 2026 10:03 अपराह्न

views 257

नेपाल के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में वोटों की गिनती जारी

नेपाल में विधानसभा की 275 सीटों के एक ही चरण में चुनाव के बाद मतगणना जारी है। झापा-5 से चुनाव लड़ रहे नेपाल के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह 11 हजार 9 सौ 45 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अब तक 2 हजार 6 सौ 92 वोट मिले हैं। काठमांडू-1 ...

मार्च 6, 2026 7:37 अपराह्न

views 46

अमरीका-इस्राएल तनाव के बीच मध्यस्थता के प्रयास शुरू: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने आज कहा कि कुछ देशों ने अमरीका और इस्राएल के साथ चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए मध्यस्थता के प्रयास शुरू कर दिए हैं। श्री पेज़ेश्कियन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान इस क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही राष्ट्र की गरिमा और संप्रभुता की...

मार्च 6, 2026 6:10 अपराह्न

views 56

अफगानिस्‍तान: डूरंड लाइन सीमा पर हुई झड़पों के दौरान तालिबान बलों ने 30 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया

अफगानिस्‍तान के अधिकारियों ने कहा है कि डूरंड लाइन सीमा पर हुई झड़पों के दौरान तालिबान बलों ने 30 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्ला ख्वारज़मी ने कहा कि यह लड़ाई अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के शोराबक जिले में हुई। जहां तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेन...

मार्च 6, 2026 6:06 अपराह्न

views 42

कोसोवो में राजनीतिक संकट, संसद भंग

कोसोवो की राष्ट्रपति वोजोसा उस्मानी ने आज कहा कि वे संसद भंग कर रही हैं ताकि समय से पहले चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो सके, क्योंकि सांसद उनके उत्तराधिकारी का चुनाव करने में विफल रहे। इस घटनाक्रम ने बाल्कन देश में एक नया संकट खड़ा कर दिया है, जहां लगभग एक साल से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बाद दिसंबर में ...

मार्च 6, 2026 12:40 अपराह्न

views 104

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामासा ओउ से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर दोनों के बीच सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

मार्च 6, 2026 12:24 अपराह्न

views 118

इज़राइल ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय और 10 ऊंची इमारतों पर हमला किया

इज़राइल ने आज लेबनान में हिज़्बुल्लाह के बेरूत स्थित मुख्यालय और सैन्य साजो-सामान से लैस दस ऊंची इमारतों पर हमला किया। इज़राइल ने बताया कि हमलों में कार्यकारी परिषद के मुख्यालय और ड्रोन के गोदाम को निशाना बनाया गया। इनका इस्तेमाल ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह इज़राइल पर हमले करने के लिए करता है। इज़राइल...

मार्च 6, 2026 11:07 पूर्वाह्न

views 43

अल-उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को नाकाम किया गया: कतर रक्षा मंत्रालय

कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने दोहा स्थित अल-उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। अल-उदैद हवाई अड्डा पश्चिम एशिया में अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि खतरा टल गया है और स्थिति सामान्य हो गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला