अंतरराष्ट्रीय

दिसम्बर 22, 2025 5:01 अपराह्न

views 35

मॉस्को में कार बम धमाके में रूस के लेफ्टिनेंट जनरल की मौत

  मॉस्को में आज सुबह एक कार बम धमाके में रूस के एक लेफ्टिनेंट जनरल की मौत हो गई। लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव सशस्त्र बलों के संचालन प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख थे।   रूसी सुरक्षा एजेंसियां ​​इस मामले में यूक्रेन की खुफिया सेवाओं की संलिप्तता से जुड़ी संभावनाओं की जांच कर रही हैं। रूस की समाचार एजेंसी...

दिसम्बर 22, 2025 1:07 अपराह्न

views 45

जो बाइडन के कार्यकाल में पदभार संभालने वाले 29 देशों के राजदूतों को अमरीकी प्रशासन ने बुलाया वापस

अमरीकी प्रशासन ने विदेशों में अमरीकी दूतावासों में राजदूत और अन्‍य वरिष्‍ठ पद के लगभग 30 राजनयिकों को वापस बुलाया है। 29 देशों में राजनयिक दूतावासों के प्रमुखों को सूचित किया गया कि उनका कार्यकाल अगले वर्ष जनवरी में समाप्‍त हो रहा है। इन सभी ने जो बाइडेन के कार्यकाल में अपना पदभार संभाला था।   सबसे ...

दिसम्बर 22, 2025 12:55 अपराह्न

views 37

बांग्‍लादेश: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि अवामी लीग की भागीदारी के बिना हुआ चुनाव वैध नहीं

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि उनकी पार्टी- अवामी लीग की भागीदारी के बिना बांग्‍लादेश में हुआ चुनाव वैध नहीं हो सकता। ऐसा चुनाव सिर्फ मौजूदा सरकार का जबरन ढंग से सत्‍ता हासिल करने जैसा होगा।   बांग्‍लादेश में अगले साल फरवरी में राष्‍ट्रीय चुनाव होने हैं। जिसमें अवामी ल...

दिसम्बर 22, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 20.3K

फ्रांस बनाएगा 30 लड़ाकू विमानों और दो हजार नौसैनिकों की क्षमता वाला नया विमानवाहक पोत

फ्रांस 30 लड़ाकू विमानों और दो हजार नौसैनिकों की क्षमता वाला एक नया विमानवाहक पोत बनाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह घोषणा की। पोत के वर्ष 2038 तक तैयार होने की उम्‍मीद है। यह वर्ष 2001 के पुराने चार्ल्स डी गॉल विमानवाहक पोत की जगह लेगा।   नए विमानवाहक पोत का विस्थापन लगभग 78 हज...

दिसम्बर 22, 2025 11:14 पूर्वाह्न

views 55

अफ़गानिस्तान: काबुल के मंडावी बाज़ार में लगी भीषण आग, लगभग 7 लाख अमरीकी डॉलर का नुकसान

अफ़गानिस्तान के काबुल में कल ऐतिहासिक मंडावी बाज़ार में भीषण आग लग गई। दर्जनों दुकानें आग में नष्ट हो गईं। लगभग 7 लाख अमरीकी डॉलर का नुकसान हुआ है। अफ़गान समाचार एजेंसी के अनुसार, इस घटना ने काबुल के व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार हो रहे सुरक्षा जोखिमों को उजागर किया है। हालांकि किसी के हताहत होने ...

दिसम्बर 22, 2025 10:53 पूर्वाह्न

views 31

पाकिस्तान: रावलपिंडी में पीटीआई पार्टी के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून व्यवस्था सख्त

पाकिस्तान के रावलपिंडी में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ-पीटीआई पार्टी के संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1300 से अधिक पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने समर्थकों से देशव्यापी विरोध प्रदर...

दिसम्बर 22, 2025 10:50 पूर्वाह्न

views 47

अमरीका: विश्व ध्यान दिवस पर आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में न्यूयॉर्क शहर में एकत्रित हुए सैकड़ों लोग

अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में दूसरे विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 मिनट का समन्वित ध्यान किया। &nbs...

दिसम्बर 22, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 102

शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के मुख्य संदिग्ध के देश छोड़ने का कोई सबूत नहीं: बांग्लादेश पुलिस

बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि उसके पास ऐसा कोई साक्ष्‍य नहीं है जिससे यह स्‍पष्‍ट हो कि इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या का मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद देश छोड़कर भाग गया है। बांग्‍लादेश के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियां ​​फैसल का पता लगा...

दिसम्बर 22, 2025 8:58 पूर्वाह्न

views 53

ऑस्ट्रेलिया: बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद बुलाया गया संसद का विशेष सत्र

ऑस्ट्रेलिया में, न्यू साउथ वेल्स की संसद ने बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद बंदूक और विरोध प्रदर्शन संबंधी सख्त कानून पारित करने के लिए आज एक विशेष सत्र बुलाया है। इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक पिता और पुत्र ने हनुक्का उत्सव पर गोलीबारी की थी, जिसमें 15 लोगों की मौत तथा दर्जनों घायल हो गए थे।   प...

दिसम्बर 21, 2025 8:40 अपराह्न

views 38

बांग्‍लादेश के चट्टोग्राम में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) ने सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित की

बांग्‍लादेश के चट्टोग्राम में भारतीय वीजा आवेदन केन्‍द्र - आई.वी.ए.सी. ने अपनी सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित कर दी हैं। यह निर्णय भारत के सहायक उच्‍चायोग के पास हाल में हुई घटनाओं के बाद सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है। वीजा आवेदन केन्‍द्र ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही स...