अंतरराष्ट्रीय

जनवरी 5, 2026 4:54 अपराह्न

views 28

बलूचिस्तान के क्वेटा में फिर 3 लोग गुमशुदा, पांक ने दी रिपोर्ट

बलूचिस्तान में बलूच राष्ट्रीय आंदोलन- बी.एन.एम के मानवाधिकार विभाग, पांक ने कल क्वेटा में गुमशुदगी के तीन मामलों की रिपोर्ट दी है। पांक ने बताया कि बलूचिस्तान की नेशनल पार्टी से जुड़े एक राजनीतिक कार्यकर्ता, एक छात्र और उसका भाई को सुरक्षा बलों द्वारा मार दिया गया है। बीएनएम ने इसकी जांच की मांग की ...

जनवरी 5, 2026 3:08 अपराह्न

views 97

गिनी में तख्तापलट के बाद सैन्य नेता मामाडी डौम्बौया ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

गिनी के सर्वोच्च न्यायालय ने मामाडी डौम्बौया को चुनाव में विजयी उम्‍मीदवार घोषित किया है। देश में वर्ष 2021 में तख्तापलट के बाद अब वे सैन्य नेता से निर्वाचित राष्ट्रपति बन गए हैं। श्री डौम्बौया ने पिछले साल 28 दिसंबर को हुए चुनाव में 86 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त किए थे।  जीत के बाद श्री डौम्बौया ने...

जनवरी 5, 2026 5:22 अपराह्न

views 107

भारत दौरे पर आए मॉरीशस राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने विजयवाड़ा में प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए

मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोखूल ने आज विजयवाड़ा के इंद्रकीलाद्री में श्री कनक दुर्गा देवी मंदिर के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर के पुजारियों ने श्री गोखूल को देवी का एक चित्र और प्रसाद भेंट किया। बाद में, राष्ट्रपति गोखूल ने गुंटूर जिले के मंगलागिरी में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के दर्शन...

जनवरी 5, 2026 2:07 अपराह्न

views 113

यूएई के प्रधानमंत्री और दुबई शासक ने आज ही के दिन ग्रहण किया था पदभार, मनाई 20वीं वर्षगांठ

संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने वर्ष 2006 में आज के ही दिन प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया था। पद ग्रहण करने की 20वीं वर्षगांठ उन्होंने दो दशक से साथ काम कर रहे वर्तमान और पूर्व मंत्रियों के साथ मनायी। आयोजन में संयुक्त अरब अमीरात के र...

जनवरी 5, 2026 1:55 अपराह्न

views 196

उत्तर कोरिया के नेता किम-जोंग-उन ने हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली के परीक्षणों का किया निरीक्षण

उत्तर कोरिया ने कहा कि उनके नेता, किम-जोंग-उन ने हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली के परीक्षणों का निरीक्षण किया और देश की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है। यह घोषणा दक्षिण कोरिया और उसके पड़ोसी देशों द्वारा कई बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षणों और उत्तर कोरिया पर उकसाने वाली कार...

जनवरी 5, 2026 12:44 अपराह्न

views 56

चीन ने की वेनेजुएला के खिलाफ अमरीका की सैन्‍य कार्रवाई की कड़ी आलोचना

चीन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमरीका की सैन्‍य कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। चीन ने एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी देश का वैश्विक पुलिसकर्मी या अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश के रूप में कार्य करना अस्वीकार है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि अस्थि...

जनवरी 5, 2026 12:00 अपराह्न

views 68

वेनेजुएला में अमरीकी सैन्य अभियान के दौरान मारे गए 32 क्यूबाई सैन्य और पुलिस अधिकारी: क्यूबा

क्यूबा ने कहा है कि वेनेजुएला में अमरीकी सैन्य अभियान के दौरान 32 क्यूबाई सैन्य और पुलिस अधिकारी मारे गए। सरकार ने बताया कि ये अधिकारी एक मिशन पर वेनेजुएला में थे। क्यूबा सरकार ने इन अधिकारियों की स्‍मृति में दो दिन के शोक की घोषणा की है। खबरों के मुताबिक, अमरीका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मा...

जनवरी 5, 2026 9:18 पूर्वाह्न

views 69

वेनेजुएला पर शासन नहीं, लेकिन राजनीतिक बदलाव के लिए लागू करेंगे तेल नियंत्रण उपाय: अमरीका

अमरीका ने कहा है वह वेनेजुएला पर शासन नहीं करेगा, लेकिन राजनीतिक बदलाव लाने के लिए तेल नियंत्रण उपाय लागू करेगा। अमरीका के विदेश मार्को रूबियो ने कहा कि वेनेजुएला में ऑयल ब्‍लॉकेड यानी तेल संगरोध लागू किये जायेंगे। वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति निकोला मादुरो को बंदी बनाने के बाद राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप...

जनवरी 5, 2026 9:13 पूर्वाह्न

views 179

वेनेजुएला में अमरीकी हमले पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुलाई बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वेनेजुएला में अमरीकी हमले पर चर्चा के लिए आज आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह बैठक परिषद के अस्थायी सदस्य कोलंबिया के अनुरोध पर बुलाई गई है। इसे स्थायी सदस्य चीन और रूस का समर्थन प्राप्त है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने वेनेजुएला में अमरीकी सैन्य कार्रवाई को खतरनाक उदाहरण क...

जनवरी 5, 2026 7:47 पूर्वाह्न

views 3K

ईरान ने की मंहगाई और मुद्रा अवमूल्यन को रोकने के लिए सरकारी सब्‍सिडी बढ़ाने की घोषणा

ईरान ने बढ़ती कीमतों और मुद्रा के मूल्य में गिरावट के असर से राहत के लिए सरकारी सब्‍सिडी बढ़ाने की घोषणा की है। प्रति परिवार मासिक सब्‍सिडी तीन लाख रियाल से बढ़ाकर दस लाख रियाल की जाएगी। यह सहायता नकद राशि में नहीं दी जाएगी बल्कि इसे पारिवारिक कार्ड में अंतरित किया जाएगा, जिससे आवश्‍यक वस्‍तुएं खरीद...