अंतरराष्ट्रीय

फ़रवरी 1, 2026 7:48 पूर्वाह्न

views 54

बाल्टिक देश लातविया देश में तापमान शून्‍य से 32 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

बाल्टिक देश लातविया में मौसम विभाग ने बताया है कि कल देश में तापमान शून्‍य से 32 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी यूरोप के इस देश में इस सप्ताह पिछले 12 वर्षों में सबसे भीषण ठंड पड़ी है। लातविया के अधिकांश हिस्सों में तापमान शून्‍य से 16 से 26 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तर-पश्चिमी लातविय...

जनवरी 31, 2026 10:04 अपराह्न

views 42

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चीन की यात्रा पूरी की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चीन की यात्रा पूरी कर ली है। श्री स्‍टार्मर ने चीन से अरबों पाउंड के निर्यात और निवेश हासिल करने का दावा किया है। इस यात्रा का उद्देश्य पेइचिंग के साथ पहले से तनावपूर्ण संबंधों में स्थिरता लाना था। इस सप्ताह प्रधानमंत्री स्‍टार्मर की तीन दिन की यात्रा के दौरान...

जनवरी 31, 2026 9:52 अपराह्न

views 57

कोलंबो के गंगारामया मंदिर में 48वां वार्षिक नवम पेराहेरा का भव्य आयोजन

कोलंबो के गंगारामया मंदिर में 48वां वार्षिक नवम पेराहेरा का भव्य आयोजन आज से शुरू हो गया। यह आयोजन कल तक चलेगा। वर्ष 1979 से इस पारंपरिक उत्सव को मनाने की परंपरा चली आ रही है। आज शाम हजारों पर्यटक और श्रीलंकाई नागरिक सड़कों के किनारे जुटे, जहां सजे-धजे हाथियों, पारंपरिक ढोलवादकों और नर्तकों के साथ भ...

जनवरी 31, 2026 8:56 अपराह्न

views 51

आई.एम.एफ ने कमजोर बैंकों को बिना पर्याप्त सुधारों के असुरक्षित नकदी सहायता देने के खिलाफ चेतावनी दी

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष-आई.एम.एफ ने कमजोर बैंकों को बिना पर्याप्त सुधारों के असुरक्षित नकदी सहायता देने के खिलाफ चेतावनी दी है। आई.एम.एफ ने कहा है कि ऐसे कदम वित्तीय स्थिरता को कमजोर कर सकते हैं।      अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हुई है और महंगाई बढ...

जनवरी 31, 2026 8:47 अपराह्न

views 38

इस्राइल हमलों में मारे गए 23 फलस्तीनी

गाजा के अस्पतालों के अनुसार आज इस्राइल हमलों में 23 फलस्तीनी मारे गए, जो अक्टूबर में युद्धविराम के बाद से सबसे अधिक मौतों में से एक है। इस्राइल के हमास पर नए युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाने के एक दिन बाद, गाजा के विभिन्न स्थानों पर हमले हुए। मृतकों में दो महिलाएं और छह बच्चे शामिल थे। शिफा अस्पताल ...

जनवरी 31, 2026 8:44 अपराह्न

views 45

दक्षिण कोरिया और जापान ने द्विपक्षीय नौसैनिक खोज और बचाव अभ्यास को फिर से शुरू करने पर व्यक्त की सहमति

दक्षिण कोरिया और जापान ने नौ साल के बाद पहली बार अपने द्विपक्षीय नौसैनिक खोज और बचाव अभ्यास को फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। सियोल के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच सैन्य आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू-बैक और उ...

जनवरी 31, 2026 9:32 पूर्वाह्न

views 2.4K

अमरीका: जेफरी एपस्टीन से संबंधित दस्‍तावेज़ किए गए सार्वजनिक

अमरीका के न्याय विभाग ने दिवंगत निवेशक और यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन से संबंधित दस्‍तावेज़ सार्वजनिक किए हैं। इनमें तीस लाख से अधिक पृष्ठों की जांच सामग्री और दो हजार से अधिक वीडियो तथा लगभग एक लाख अस्सी हजार तस्वीर शामिल हैं। संवाददाता सम्मेलन में कल शाम सब अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि यह...

जनवरी 31, 2026 9:27 पूर्वाह्न

views 94

पीएम मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज द्विपक्षीय साझेदारी मजबूत करने पर सहमत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, कृषि और जन-संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है।   विदेश मंत्रालय ने बताया कि कल दोनों नेताओं ने टेल...

जनवरी 31, 2026 8:11 पूर्वाह्न

views 76

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया भारत-अरब वाणिज्य, उद्योग और कृषि चैंबर का उद्घाटन

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कल नई दिल्ली में भारत-अरब वाणिज्य, उद्योग और कृषि चैंबर का उद्घाटन किया। श्री सिंह ने अरब जगत के साथ भारत के प्रगाढ सभ्यतागत संबंधों पर बल दिया।  उन्‍होंने मजबूत व्यापार और निवेश संबंधों का स्‍वागत करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक और वाणिज्यिक संबं...

जनवरी 31, 2026 7:48 पूर्वाह्न

views 89

डॉ. एस. जयशंकर ने अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्री सुब्रहृमण्‍यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बैठकों का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और पश्चिम एशिया की स्थिति को समझना था। ये वार्ताएं आज नई दिल्‍ली में होने वाली दूसरी भारत-अरब लीग विदेश मंत्री स्तरीय...