हिमाचल प्रदेश

मई 11, 2024 3:52 अपराह्न

views 31

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह विधान सभा किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचे

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह विधान सभा किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचे। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने विशाल रोड शो राजस्व बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए ...

मई 11, 2024 3:50 अपराह्न

views 14

मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने आज मनाली विधानसभा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया

मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने आज मनाली विधानसभा के तहत पड़ने वाले नग्गर, लराकेलो, कटराई व बाशिंग में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर व अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे। मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने आज मनाली विधानसभा क्षेत्र ...

मई 10, 2024 6:12 अपराह्न

views 13

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की उपस्थित में अपना नामांकन दाखिल किया

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थित में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हमीरपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर के लोग मेरी ताक़त हैं और यहां के लोगों ने मेरा हर पल स...

मई 10, 2024 6:07 अपराह्न

views 19

सांसद व लोकसभा चुनाव में शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने  शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनसभा में भाग लिया

माननीय सांसद व लोकसभा चुनाव में शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने  शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनसभा में भाग लिया और सुन्नी बाजार में डोर टू डोर जनसंपर्क के माध्यम से जनता से आशीर्वाद मांगा ।   सुरेश कश्यप ने कहा की यह चुनाव देश का चुनाव है, देश को और ज्यादा शक्तिशाल...

मई 10, 2024 6:05 अपराह्न

views 22

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को शुरू हुई

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 मई को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को कुल 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 2 कवरिंग कैंडीडेट भी शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सतपाल सिंह रायजादा के...

मई 10, 2024 6:02 अपराह्न

views 17

मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रिकांगपिओ में भारी जनसभा को सम्बोधित किया

मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह मण्डी के विकास के एक बड़े विजन को लेकर जनता के बीच जा रहें है, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास कोई सोच है और न ही कोई  विजन। अपने को मण्डी की बेटी बताकर, लोगों से साहनभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही है।    आ...

मई 10, 2024 5:45 अपराह्न

views 17

जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए

जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तैनात पोलिंग टीमों को वोटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पूरा पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वे आज शुक्रवार को मोबाइल पोलिंग टीमों के लिए डीआरडीए सभागार में लगाई प्...

मई 10, 2024 5:42 अपराह्न

views 22

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि सी-विजिल ऐप बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कारगर कदम उठाएं

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि सी-विजिल ऐप बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कारगर कदम उठाएं ताकि चुनाव संबंधी शिकायतों को तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोज...

मई 10, 2024 5:40 अपराह्न

views 21

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इलेक्शन क्विज ऐप की लाॅंचिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शुक्रवार को धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इलेक्शन क्विज ऐप की लाॅंचिंग की गई। हिमाचल में कांगड़ा पहला जिला है जहां से इलेक्शन क्विज ऐप के माध्यम से मतदान अधिकारियों तथा पीठासीन अधिकारियों की मतदान प्रक्रिया की जानकारी का आकलन किया जाएगा।     इस अवसर ...

मई 10, 2024 5:35 अपराह्न

views 21

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज की जनसभा एवं नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज की जनसभा एवं नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बहुसंख्यकों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिस प्रकार से अल्पसंख्यकों क...