अगस्त 8, 2024 5:59 अपराह्न
17
भवनों को भूकंप तथा भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए आयोजित की गई कार्यशाला
जिला में सरकारी और गैर सरकारी भवनों को भूकंप तथा भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से सुरक्षित रखने तथा पुराने असुरक्षित भवनों की आवश्यक मरम्मत एवं रैट्रोफिटिंग के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में वीरवार को यहां हमीर...