डीडी न्यूज़

मई 26, 2024 7:31 पूर्वाह्न

views 19

पंजाब: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित 

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पंजाब की सभी 13 सीटों पर 7वें और अंतिम चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी।

मई 25, 2024 8:36 अपराह्न

views 18

शिमलाः अनुपूरक ईवीएम मशीनों की पहली रेंडमाइजेशन उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत 4 शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र (अ.जा.) के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की निगरानी में अनुपूरक ईवीएम मशीनों की पहली रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसकी अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की...

मई 25, 2024 8:10 अपराह्न

views 23

अठारह बिल्डरों के बैंक खाता को फ्रीज करने का आदेश

झारखंड रियल ई स्टेट अथॉरिटी, झारेरा ने जुर्माना की राशि जमा नहीं करने वाले अठारह बिल्डरों के बैंक खाता को फ्रीज करने का आदेश दिया है। इससे पहले अदालत ने राज्यभर के दो सौ बीस बिल्डरों को अपने अपार्टमेंट और बहुमंजिली भवन निर्माण के प्रगति कार्य की त्रैमासिक रिपोर्ट जमा नहीं करने पर जुर्माना लगाया था, ...

मई 25, 2024 5:43 अपराह्न

views 18

राजकीय प्राथमिक पाठशाला मगाण में पहले से स्थापित पुराना मतदान केंद्र किया जा चुका है असुरक्षित घोषित

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग राज कुमार ने आज लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मंडी जिला के दूरदराज के क्षेत्र मगान पोलिंग स्टेशन में मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई गई नई वैकल्पिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पोलिंग बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं को जांचा और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक द...

मई 21, 2024 8:58 अपराह्न

views 23

नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान में अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के अन्‍तर्गत आज से योग अभ्‍यास कार्यक्रम शुरू

       नई दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान ने अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के अन्‍तर्गत आज से योग अभ्‍यास कार्यक्रम शुरू किया है। यह तीस दिन तक चलेगा। संस्‍थान की महानिदेशक तनुजा नेसारी ने कहा है कि आयुर्वेद और योग आपस में जुडे हुए हैं। उन्‍होंने सभी से योग के सिद्धान्‍तों को अपनाक...

मई 20, 2024 5:11 अपराह्न

views 29

प्रदेश में  पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब 10 दिन शेष

प्रदेश में  पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब 10 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार ने भी तेजी पकड़ ली है और दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए प्रदेश में पहुंच रहे हैं। ...

मई 18, 2024 6:00 अपराह्न

views 21

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश की संभावना

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कहीं-कहीं हीट वेव का भी असर देखने को मिलेगा।

मई 16, 2024 8:06 अपराह्न

views 19

केंद्रीय विदेश मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने दोहराया कि पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाला कश्‍मीर भारत का हिस्‍सा है

  केंद्रीय विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने दोहराया कि पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाला कश्‍मीर भारत का हिस्‍सा है। उन्‍होंने आज नासिक में विश्‍व बंधु भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत की शक्ति को कम करने वाली लक्ष्‍मण रेखा की धारणा को खारिज किया। श्री ज...

मई 16, 2024 7:58 अपराह्न

views 18

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी और आकाशवाणी समाचार सेवा की महानिदेशक मौषुमी चक्रवर्ती ने आज आकाशवाणी के महानिदेशक का पदभार भी ग्रहण किया

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी और आकाशवाणी समाचार सेवा की महानिदेशक मौषुमी चक्रवर्ती ने आज आकाशवाणी के महानिदेशक का पदभार भी ग्रहण किया। 1991 बैच की आईआईएस अधिकारी, श्रीमती चक्रवर्ती ने पत्र सूचना ब्यूरो और केंद्रीय संचार ब्यूरो सहित सूचना और प्रसारण मंत्रालय के कई मीडिया संगठनों में काम किया ह...

मई 16, 2024 7:24 अपराह्न

views 24

दिल्ली पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी करने वाले एक अन्‍तर्राज्‍यीय गिरोह का पर्दाफाश किया

दिल्ली पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी करने वाले एक अन्‍तर्राज्‍यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्‍त अंकित सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध रूप से की जा रही शराब की तस्‍करी पर नजर रखी जा रही है। उन्‍होंने बताया कि इस संबंध में एक आरोपी को द्वारका क्षेत्र से गिरफ...