डीडी न्यूज़

अक्टूबर 5, 2024 7:33 अपराह्न

views 35

श्री केजरीवाल जो संकल्प लेते हैं, उस पर अमल नहीं करते और ठीक उसके उल्टा करते हैं- प्रवीण शंकर कपूर  

      दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने सरकारी आवास को छोड़कर पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर शिफ्ट होने पर भाजपा ने उनकी आलोचना की है। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि श्री केजरीवाल ने वर्ष 2...

अक्टूबर 5, 2024 7:23 अपराह्न

views 25

केंद्रीय पत्तन, पोत और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में भारत के प्रमुख पुरातत्वविदों, संग्रहालयविदों और इतिहासकारों के साथ बैठक की   

  केंद्रीय पत्तन, पोत और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में भारत के प्रमुख पुरातत्वविदों, संग्रहालयविदों और इतिहासकारों के साथ बैठक की। बैठक में भारत के प्राचीन समुद्री इतिहास का दस्तावेजीकरण करने और इस पर कई विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा ह...

अक्टूबर 5, 2024 6:14 अपराह्न

views 32

हरियाणा में शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान दर्ज  

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान जारी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हरियाणा में दो करोड तीन लाख से अधिक मतदाता एक हजार 31 उम्‍मीदवारों के चुनावी भाग्‍य का फैसला करेंगे। राज्‍य भर में कुल 20 हजार छह सौ 32 मतदान केंद्र बनाये गये ...

अक्टूबर 5, 2024 5:23 अपराह्न

views 44

महाराष्ट्र में देश की आर्थिक प्रगति का नेतृत्व करने की अपार क्षमता है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम में कहा कि केंद्र सरकार घुमंतू जनजातियों और समुदायों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि सरकार का हर निर्णय और नीति विकसित भारत को समर्पित है, और किसान इस दृष्टिकोण का एक प्रमुख आधार हैं। प्रधानमंत्री ने कृषि और पशु...

अक्टूबर 5, 2024 5:16 अपराह्न

views 38

खादी इंडिया ने रिकॉर्ड बिक्री हासिल की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खादी की बिक्री के नए रिकॉर्ड को एक उत्साहजनक उपलब्धि बताया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में देशवासियों के बीच स्वदेशी के प्रति तेजी से बढ़ते रुझान को रेखांकित किया। खादी इंडिया ने रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है। गांधी जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के खादी भवन में सिर्फ एक ...

अक्टूबर 4, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 13

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में तीन दिनों के दौरान तेज बारिश होने की उम्मीद है। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, रायलसीमा और गंगीय पश्...

अक्टूबर 3, 2024 10:23 पूर्वाह्न

views 28

देवी दुर्गा की पूजा का 9 दिवसीय त्योहार-नवरात्रि धार्मिक उत्साह के साथ शुरू

देवी दुर्गा की पूजा का 9 दिवसीय त्योहार-नवरात्रि आज से धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की जा रही है। प्रदेश में मैहर जिले की मां शारदा नगरी मैहर में आज से नवरात्रि मेला प्रारंभ हो गया है...

अक्टूबर 3, 2024 8:39 अपराह्न

views 17

आकाशवाणी रांची मे स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का आज समापन

आकाशवाणी रांची मे स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का आज समापन हो गया। 17 सितंबर से आज 2 अक्तूबर तक चले इस अभियान के दौरान कार्यालय परिसर और कार्यस्थल की अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सफाई की गई। आकाशवाणी परिसर में आज आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्ववि...

अक्टूबर 1, 2024 8:01 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हज़ारीबाग़ से प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हज़ारीबाग़ जाएंगे, जहां वे 79 हजार 156 करोड़ रुपये की लागत से प्रधान मंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम विनोबा भाबे विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित किया जाएगा। बाद में श्री मोदी 20 सितंबर को शुरू हुए परिवर्तन समारोह के समापन अवसर पर हज़...

अक्टूबर 1, 2024 7:56 अपराह्न

views 22

1987 बैच के अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला

भारतीय रेलवे भंडार सेवा के 1987 बैच के अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने आज उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले श्री वर्मा केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन प्रयागराज के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।