डीडी न्यूज़

अगस्त 17, 2025 10:21 अपराह्न

views 50

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर ज़ोर देते हुए लोगों से देश में बने उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' पर ज़ोर देते हुए लोगों से भारत में बने उत्पादों पर भरोसा करने और उन्हें खरीदने का आग्रह किया। आज नई दिल्ली में लगभग 11 हज़ार करोड़ रुपये की दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश को मज़बूत बनाने और इसे आत्मनिर्...

अगस्त 16, 2025 2:21 अपराह्न

views 36

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारसी नव वर्ष के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पारसी नव वर्ष के शुभारंभ पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को पारसियों के निरंतर योगदान पर गर्व है। श्री मोदी ने यह भी आशा व्यक्त की कि यह वर्ष सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।  

अगस्त 16, 2025 12:59 अपराह्न

views 27

मध्यप्रदेश: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा, उज्जैन में सांदिपनी आश्रम सहित अन्य मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मध्यप्रदेश में भी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उज्जैन में सांदिपनी आश्रम सहित अन्य मंदिरों में भव्य आयोजन होंगे। शिवपुरी में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। खंडवा में केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गइ है। पन्ना के प्रसिद्ध श्री जुग...

अगस्त 16, 2025 8:01 पूर्वाह्न

views 33

भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍मोत्‍सव जन्‍माष्‍टमी पूरे देश में श्रद्धा और आस्‍था के साथ मनाया जा रहा; बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की विशेष तैयारी की गई है।   भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृ...

अगस्त 15, 2025 9:02 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से दिया संदेश-लहू और पानी एक साथ नहीं बहेंगे

राष्ट्र आज उनयासीवां स्वाधीनता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में ऐतिहासिक लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का नेतृत्व किया। लालकिले के प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज़ सैनिकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश ...

अगस्त 15, 2025 9:01 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। साथ ही उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह राजनांदगांव में राष्ट्रीय ध...

अगस्त 15, 2025 9:00 अपराह्न

views 17

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष केशव चंद्र ने फहराया ध्वज

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष केशव चंद्र ने आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनडीएमसी मुख्यालय, पालिका केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, परिषद के अन्य सदस्य, अधिकारी, शिक्षक, और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद मीड...

अगस्त 15, 2025 5:24 अपराह्न

views 22

रांची आकाशवाणी केंद्र के उप महानिदेशक सह कार्यालय प्रमुख डीसी हेम्ब्रम कार्यालय परिसर में हुआ ध्वजारोहण

रांची स्थित आकाशवाणी केंद्र के उप महानिदेशक सह कार्यालय प्रमुख डीसी हेम्ब्रम ने आज कार्यालय परिसर में झंडोतोलन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने की अपील की।

अगस्त 15, 2025 5:19 अपराह्न

views 38

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के संस्कार भोज का नेमरा में होगा आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कल रामगढ़ के नेमरा में संस्कार भोज का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसमें केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता भी इस भोज में आएंगे। मुख्यम...

अगस्त 15, 2025 5:15 अपराह्न

views 30

झारखण्ड हाईकोर्ट ने जेपीएसपी में दिव्यांग कोटे की पांच सीटें आरक्षित रखने के दिए निर्देश

झारखण्ड हाईकोर्ट ने झारखण्ड पब्लिक सर्विस कमीशन, जेपीएसपी को सिविल सेवा परीक्षा में दिव्यांग कोटे की पांच सीटें आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवम्बर को होगी। संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 में जेपीएससी ने 342 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें 13 पद द...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला