छत्तीसगढ

सितम्बर 15, 2024 8:28 अपराह्न

views 12

सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में माओवादियों ने जनअदालत लगाकर एक शिक्षादूत की हत्या की

सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में माओवादियों ने जनअदालत लगाकर एक शिक्षादूत की हत्या कर दी है। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि की है।   बताया जा रहा है कि शिक्षादूत दुधी अर्जुन गोंदपल्ली गांव का निवासी था।

सितम्बर 15, 2024 8:28 अपराह्न

views 15

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान की गई

सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में कल शनिवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान कर ली गई है। मारा गया माओवादी माड़वी कोसा जगरगुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जिस पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था।   इस माओवादी के पास से हथियार सहित बड़ी मात्रा में माओवादी सामाग्री ब...

सितम्बर 15, 2024 8:27 अपराह्न

views 15

ख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शनिवार को रायपुर में आयोजित करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की देन है। प्रगति के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कंवर समाज के युवाओं द्वार...

सितम्बर 15, 2024 8:26 अपराह्न

views 14

लोक शिक्षण संचालनालय ने चालू शिक्षा सत्र के लिए छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की सूची जारी की

लोक शिक्षण संचालनालय ने चालू शिक्षा सत्र के लिए छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की सूची जारी कर दी है। आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र के शिक्षा संस्था के लिए चौंसठ दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। दशहरा के अवसर पर सात से बारह अक्टूबर तक और दीपावली पर अट्ठाईस अक्टूबर से दो नवंबर तक अवकाश घोषि...

सितम्बर 15, 2024 8:18 अपराह्न

views 13

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच परिवहन विभाग के बीच सहमति बनी

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए नये मार्गों पर चलाई जाने वाली यात्री बसों के संचालन के लिए दोनों राज्यों के परिवहन विभाग के बीच सहमति बन गई है। इसे लेकर भोपाल में एक अहम बैठक हुई, जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से चौंतीस नये मार्गों और मध्यप्र...

सितम्बर 15, 2024 8:17 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं

आज अभियंता दिवस है। यह दिवस महान अभियंता सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियांत्रिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, नवाचार और चुनौत...

सितम्बर 15, 2024 8:16 अपराह्न

views 20

सुकमा जिले के कोंटा स्थित एतकल गांव में ग्रामीणों ने जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के कोंटा स्थित एतकल गांव में ग्रामीणों ने जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं।   उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलत...

सितम्बर 15, 2024 7:06 अपराह्न

views 13

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के शुरू होने के पहले दुर्ग स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग सांसद विजय बघेल ने दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के शुरू होने के पहले आज दुर्ग स्टेशन पहुंचकर ट्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम की सराहना की और वंदेभारत की तकनीक को भी देखा।     गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द...

सितम्बर 15, 2024 7:03 अपराह्न

views 14

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को रायपुर में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संतावन हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार को उनचास करोड़ तैंतालीस लाख रूपए से अधिक की राशि डी.बी.ट...

सितम्बर 15, 2024 7:02 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीएम ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की। इसमें बत्तीस करोड़ रूपए लाभार्थियों के बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से भेजे गए। इसके अलावा बत्तीस हजार मकानों के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।   इस मौके पर श्री मोदी ने ...