छत्तीसगढ

सितम्बर 28, 2024 7:47 अपराह्न

views 16

छत्तीसगढ़ : जशपुर जिले की पत्थलगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत छातासराई की सरपंच सावित्री नाग को निलंबित कर दिया गया

छत्तीसगढ़ : जशपुर जिले की पत्थलगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत छातासराई की सरपंच सावित्री नाग को निलंबित कर दिया गया है। पत्थलगांव एसडीएम ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में यह कार्रवाई की है। वहीं, इस मामले में पंचायत सचिव नीलाम्बर यादव के विरूद्ध निलंबन और गबन राशि वसूली की कार्रवाई की गई है।...

सितम्बर 28, 2024 7:33 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क निर्माण और संधारण कार्यों की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क निर्माण और संधारण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान र...

सितम्बर 28, 2024 7:23 अपराह्न

views 14

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में एनएसएस के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली

छत्तीसगढ़ : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महाविद्यालय में स्वच्छता से संबंधित निबंध, और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने...

सितम्बर 28, 2024 7:22 अपराह्न

views 17

‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वच्छता स्वभाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज स्वच्छता स्वभाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता...

सितम्बर 28, 2024 7:11 अपराह्न

views 20

केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम सिंघनपुर में राष्ट्रीय पोषण माह पर विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल के ग्राम सिंघनपुर में आज राष्ट्रीय पोषण माह पर विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुभाष बघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रा...

सितम्बर 28, 2024 7:10 अपराह्न

views 13

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत इन दिनों छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में अब तक 95 लाख 36  हजार से अधिक गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान जशपुर जिले में सबसे ज्यादा लगभग 6 लाख 70 हजार गतिविधियां आयोजित की जा चुकी है। गौरतलब है कि जनसमुदाय त...

सितम्बर 28, 2024 7:05 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़: कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में तितलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए 3 दिवसीय तितली सम्मेलन का आयोजन

छत्तीसगढ़ : कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में तितलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए 3 दिवसीय तितली सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सांसद संतोष पांडेय ने कल शनिवार को कवर्धा में इस सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर  वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र के चिन्हांकित गां...

सितम्बर 28, 2024 6:57 अपराह्न

views 16

एनआईए की टीम ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांव में चार अलग-अलग स्थानों पर छापे की कार्रवाई की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए की टीम ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मुजालगोंडी, कलमुचे, आमाबेड़ा और जिवलामारी गांव में चार अलग-अलग स्थानों पर छापे की कार्रवाई की है। टीम ने माओवादियों से कथित संबंधों की जांच को लेकर एक स्थानीय पत्रकार के निवास पर भी छापा मारा। छापे की कार्रवाई का फिलहाल विस्तृत ब्यौरा न...

सितम्बर 28, 2024 6:56 अपराह्न

views 23

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव स्थित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महिला समूहो...

सितम्बर 27, 2024 8:23 अपराह्न

views 23

छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रवास के दौरान नालंदा परिसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रवास के दौरान कल शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी के साथ नालंदा परिसर पहुंचे। उन्होंने वहां लाइब्रेरी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा क...