छत्तीसगढ

मार्च 14, 2024 7:57 अपराह्न

views 21

जांजगीर-चांपा के जिला कलेक्टोरेट में स्वीप कोर कमेटी की बैठक हुई

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज जांजगीर-चांपा के जिला कलेक्टोरेट में स्वीप कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि स्वीप की गतिव...

मार्च 14, 2024 7:55 अपराह्न

views 47

छत्तीसगढ़: प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना

छत्तीसगढ़ के मौसम में अगले दो-तीन दिनों के दौरान बदलाव के आसार है। पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका के कारण अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक बनी द्रोणिका का प्रभाव इस समय छत्तीसगढ़ के ऊपर भी...

मार्च 14, 2024 7:51 अपराह्न

views 26

सिकंदराबाद से दरभंगा तक एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

होली त्योहार को देखते हुए रेलवे द्वारा सिकंदराबाद से दरभंगा तक एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन सिकंदराबाद से 26 मार्च को शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे दुर्ग पहुंचेगी। यहां से रायपुर-बिलासपुर होते हुए 28 मार्च को सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं, ...

मार्च 14, 2024 7:40 अपराह्न

views 46

छत्तीसगढ़: टीसीएल कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्रालय और राज्य के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर सहित अन्य स्थानों के पांच महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विषय पर अपने विचार ...

मार्च 14, 2024 7:38 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री ने कवर्धा में मृतक साधराम यादव के परिजनों से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा में मृतक साधराम यादव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें बीस लाख रुपए का चेक प्रदान किया। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के लालपुर इलाके में बीते दिनों साधराम यादव की हत्या हो गई थी। राज्य सरकार ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एनआईए से इसकी जांच कराने ...

मार्च 13, 2024 9:33 अपराह्न

views 32

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खनिज के तीन ब्लॉक का ई-नीलामी के माध्यम से नोटिस इनवाइटिंग टेंडर जारी किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर में कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिले में डायमंड तथा सामरिक महत्व के रेयर अर्थ खनिज के तीन ब्लॉक का ई-नीलामी के माध्यम से नोटिस इनवाइटिंग टेंडर जारी किया।   गौरतलब है कि देश में क्रिटीकल और सामरिक महत्व के खनिजों के अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए भार...

मार्च 13, 2024 9:26 अपराह्न

views 26

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज कल 14 मार्च से लखनऊ रेल मण्डल के लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर भी दिया है

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का स्टॉपेज कल 14 मार्च से लखनऊ रेल मण्डल के लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर भी दिया है। यह सुविधा प्रायोगिक तौर पर आगामी 6 महीने के लिए दी जाएगी।   वहीं, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का...

मार्च 13, 2024 8:34 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बोड़गा के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बोड़गा के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य और माओवादियों के दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के घायल होने का दावा किया है।   मिली जानक...

मार्च 13, 2024 8:29 अपराह्न

views 27

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कल 14 मार्च को राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से नवाजा जाएगा

 खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कल 14 मार्च को राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से नवाजा जाएगा। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।   कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिं...

मार्च 13, 2024 8:25 अपराह्न

views 37

छत्तीसगढ़ के रायपुर और भिलाई नगर निगम में 100 से 150 टन प्रतिदिन क्षमता के नगरीय ठोस अपशिष्ट पर आधारित कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की होगी स्थापना

छत्तीसगढ़ के रायपुर और भिलाई नगर निगम में 100 से 150 टन प्रतिदिन क्षमता के नगरीय ठोस अपशिष्ट पर आधारित कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव की उपस्थिति में आज रायपुर में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर और भिलाई नगर निगम तथा छत...