छत्तीसगढ

मार्च 23, 2024 7:33 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न जागरूता कार्यक्रम आयोजित

लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न जागरूता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा रायपुर-कला केंद्र में “स्वीप रसरंग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले भी शामिल हुईं...

मार्च 23, 2024 7:28 अपराह्न

views 13

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया है। इनमें स्वास्थ्य, बिजली, रेल परिवहन, डाक, टेलीग्राम विभाग, बीएसएनएल, आकाशवाणी, दूरदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, आयोग की अनुमति से प्राधिकार पत्र प्राप्त मीडियाकर्मी औ...

मार्च 23, 2024 7:22 अपराह्न

views 21

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ में बस्तर सीट के लिए पहले चरण में 19 अपै्रल को होने वाले मतदान का समय निर्धारित कर किया

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के तहत छत्तीसगढ़ में बस्तर सीट के लिए पहले चरण में 19 अपै्रल को होने वाले मतदान का समय निर्धारित कर दिया गया है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में शामिल अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। बस्तर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र ...

मार्च 22, 2024 9:33 अपराह्न

views 18

कोण्डागांव में पारंपरिक मेला-मड़ई के तीसरे दिन पारंपरिक आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया

कोण्डागांव जिले में पारंपरिक मेला-मड़ई के तीसरे दिन कल रात एनसीसी मैदान में पारंपरिक आदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान कोण्डागांव के साथ-साथ नारायणपुर जिले के लगभग 25 आदिवासी लोक नृत्य दलों ने पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया। आदिवासियों ने लोक नृत्य के माध्यम से अपनी परंपरा और जीवन की मुख्य प...

मार्च 22, 2024 9:06 अपराह्न

views 12

रायपुर: होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कलेक्टोरेट में शांति समिति की बैठक ली

होली त्यौहार के मद्देनजर रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला और पुलिस प्रशासन ने कलेक्टोरेट में शांति समिति की बैठक ली। बैठक के दौरान बताया गया कि होली के दौरान डीजे और मुखौटे पर पूरी तरह  प्रतिबंध रहेगा। वहीं, तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह, सक्ती त...

मार्च 22, 2024 8:28 अपराह्न

views 28

रायपुर कलेक्टर ने कलेक्टोरेट कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

रायपुर कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने कल कलेक्टोरेट और संबंधित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने जिला शि...

मार्च 22, 2024 8:21 अपराह्न

views 37

राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल: रेलवे की महिलाओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

52वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तरप्रदेश के हॉथरस में किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला हैंडबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय रेलवे की विजेता टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पांच महिला खिलाड़ियों ने भाग ...

मार्च 22, 2024 8:17 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां का आयोजन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोस्कर की विशेष पहल पर शुक्रवार को पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम मलगवां खुर्द में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें कॉलेज और एनएस...

मार्च 22, 2024 8:06 अपराह्न

views 26

छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच, छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के लिए आज दो प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के फूलसिंग कचलाम और बहुजन समाज पार्टी के आयतुराम मंडावी शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रदेश की बस्तर लोकसभा सीट के लि...

मार्च 22, 2024 7:56 अपराह्न

views 16

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के बिलों को ई-कोष के माध्यम से ऑनलाईन स्वीकृति दी जाएगी

छत्तीसगढ़ के सभी कोषालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन बिल के अलावा अन्य बिलों को भी अब ई-कोष के माध्यम से ऑनलाईन स्वीकृति दी जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों को कोषालय में ऑनलाईन बिल भेजने के लिए डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा ...