छत्तीसगढ

मार्च 31, 2024 9:17 अपराह्न

views 12

ईस्टर का पर्व छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है

ईस्टर का पर्व आज छत्तीसगढ़ सहित पूरी दुनिया में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मान्यता के अनुसार सलीब पर चढ़ाए जाने के बाद प्रभु ईसा मसीह आज के ही दिन पुनर्जीवित हो गए थे। इस अवसर पर राज्य के सभी गिरजाघरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। राष्ट्रपति द्रौप...

मार्च 31, 2024 9:16 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अभ्यर्थी सोनसिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र सार्वजनिक अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्...

मार्च 31, 2024 9:15 अपराह्न

views 42

छत्तीसगढ़: उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर आईईडी विस्फोट में घायल युवक से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचकर बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट में घायल युवक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गुड्डू मेकाम नाम का यह युवक आईईडी विस्फोट में बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे इसी हालत में माओवादियों ने बंधक बनाकर रखा था। बाद में ग...

मार्च 31, 2024 9:09 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत राजनीतिक दलों की गतविधियां तेज

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत राजनीतिक दलों की गतविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज केशकाल के हरवेल में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि कांकेर लोकसभा के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है। इस बार भी उन्हें उम्मीद है क...

मार्च 31, 2024 9:04 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगां को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगां को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में स्वीप संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें बिना डर और भय के लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित क...

मार्च 31, 2024 9:01 अपराह्न

views 24

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने लौह अयस्क से भरी चार ट्रकों में आग लगाई

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने लौह अयस्क से भरी चार ट्रकों में आग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग में तीस से पैंतीस की संख्या में माओवादी पहुंचे और वहां पर कार्य में लगे चार ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।  

मार्च 30, 2024 8:23 अपराह्न

views 13

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 19 अपै्रल की सुबह 7 बजे से 1 जून की शाम 6:30 बजे तक की अवधि में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने और प्रिंट या...

मार्च 30, 2024 8:15 अपराह्न

views 27

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सक्ती  जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तरीय स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आम नागरिक तथा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी शा...

मार्च 30, 2024 8:15 अपराह्न

views 19

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश में एक-दो स्थानां पर आज और कल गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।     

मार्च 30, 2024 8:13 अपराह्न

views 16

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख...