छत्तीसगढ

अप्रैल 5, 2024 8:35 अपराह्न

views 40

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ अप्रैल को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर बस्तर आएंगे। इस दौरान श्री मोदी भानपुरी क्षेत्र के छोटे आमाबाल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष क...

अप्रैल 4, 2024 10:17 अपराह्न

views 21

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनांदगांव में पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव में पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडेय के नामांकन में शामिल हुए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव भी उपस्थित थे। इस मौके पर श्री साय ने उम्मीद जताई कि राजना...

अप्रैल 4, 2024 10:12 अपराह्न

views 21

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वाणी राव सहित 500 से अधिक लोग भाजपा में शामिल

बिलासपुर की पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वाणी राव के साथ ही राम नामी संप्रदाय के प्रमुख सदस्य और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकारों सहित 500 से अधिक लोगों ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, ...

अप्रैल 4, 2024 10:08 अपराह्न

views 17

 मतदाताओं को जागरूक करने के लिए धमतरी में साइकिल रैली निकाली गई

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इन दिनों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज धमतरी में कलेक्टारेट परिसर से साइकिल रैली निकाली गई।   महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं द्वारा दीवारों पर प्रेर...

अप्रैल 4, 2024 10:06 अपराह्न

views 19

तेज गर्मी के कारण सभी शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में बदला

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी शालाओं और अन्य  शैक्षणिक  संस्थाओं के संचालन के समय में बदलाव  किया है। लोक शिक्षक संचालनालय से जारी आदेश के अनुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शालाओं का समय सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 ...

अप्रैल 4, 2024 10:01 अपराह्न

views 19

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का कार्य समाप्त

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। इन तीनों लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल बावन अभ्यर्थियों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए...

अप्रैल 4, 2024 9:58 अपराह्न

views 17

सेंट्रल जीएसटी द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 13 फर्जी फर्मों का हुआ पर्दाफाश

सेंट्रल जीएसटी के रायपुर मुख्यालय द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों ने तेरह फर्जी फर्मों का पर्दाफाश किया है। बताया गया है कि इन फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी के इनपुर टैक्स क्रेडिट का गलत तरीके से लाभ लेने का प्रयास किया गया। साथ ही सामानों और सेवाओं की आपूर्ति किए बिना ही फर्जी चालान ब...

अप्रैल 4, 2024 9:47 अपराह्न

views 23

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र में 80 लोग विषाक्त भोजन खाने से बीमार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र में 80 लोग विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गए हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बलौदाबाजार के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया गया है कि कल बिलाईगढ़ क्षेत्र के रानीगढ़-छुइहा गांव में एक परिवार के दश...

अप्रैल 4, 2024 9:42 अपराह्न

views 31

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद कल 5 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद कल से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय तमिलनाडु से मध्यप्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव के कारण छह अप्रैल से प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में आमतौर पर मौ...

अप्रैल 4, 2024 7:22 पूर्वाह्न

views 16

छत्तीसगढ़: बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण में होगा मतदान

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। यह लोकसभा क्षेत्र आदिवासी बहुल होने के साथ-साथ माओवादी समस्या से भी जूझता है।