छत्तीसगढ

अप्रैल 7, 2024 9:08 अपराह्न

views 33

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। डब्बामरका इलाके से माओवादियों द्वारा बड़ी मात्रा में रखी गई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इनमें जिलेटिन डेटोनेटर, बीजीएल सेल और अन्य सामान शामिल हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बता...

अप्रैल 7, 2024 9:08 अपराह्न

views 21

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज में छात्रावास भवन का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज रायपुर स्थित राजकुमार कॉलेज के नये छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। श्री हरिचंदन ने कॉलेज का भ्रमण किया और विजिटर बुक में अपने उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा कि राजकुमार कॉलेज में महात्मा गांधी से लेकर अनेक महत्वपूर्ण व्यक्ति पधारे थे। यहां का वातावरण रचन...

अप्रैल 7, 2024 9:04 अपराह्न

views 22

सब डिवीजन परिसर में आग लगने के मामले की जांच छह सदस्यीय समिति ने शुरू की

रायपुर में रामनगर, गुढ़ियारी इलाके में स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन परिसर में बीते पांच अप्रैल को आग लगने के मामले की जांच छह सदस्यीय समिति ने शुरू कर दी है। इस समिति का गठन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भीम सिंह कँवर की अध्यक्षता में किया गया है। श्री कँवर ने ब...

अप्रैल 7, 2024 8:33 अपराह्न

views 30

छत्तीसगढ़ में बड़ी के साथ एक नया प्रयोग महिलाएं कर रही अपना जीवन व्यपन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में बहेराडीह के बिहान की महिलाएं, बड़ी के साथ एक नया प्रयोग कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही है। सामान्य रूप से तो लोग दाल से बनी हुई बड़ियों के बारे में ही जानते हैं, लेकिन गंगे मईय्या स्व सहायता समूह की महिलाएं बीते कई वर्षों से नीम फूल की बड़ी बनाने का काम कर रही हैं। इ...

अप्रैल 7, 2024 8:33 अपराह्न

views 16

कबीरधाम जिले का ऐतिहासिक भोरमदेव महोत्सव शुरू

कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में भोरमदेव महोत्सव शुरू हो गया है। दो दिवसीय इस महोत्सव की शुरूआत कल विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा नृत्य के साथ हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों और कलाकारों ने विभिन्न लोक-पारंम्परिक कार्यक्रम पेश किए। जिला कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि ऐतिहासिक, पुरातात्विक...

अप्रैल 7, 2024 8:32 अपराह्न

views 30

छत्तीसगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से इन दिनों छत्तीसगढ़ में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर में जिला प्रशासन और यूनिसेफ के सहयोग से हसदेव के हीरो युवोदय वॉलिंटियर्स ने फ़्लैश मॉब डांस के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कि...

अप्रैल 7, 2024 8:01 अपराह्न

views 24

छत्तीसगढ़: दूसरे चरण के लिए तीन लोकसभा क्षेत्रों में 8 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, महासमुंद क्षेत्र से...

अप्रैल 6, 2024 8:56 अपराह्न

views 31

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज बालोद जिले के अपने प्रवास के दौरान गुंडरदेही में पत्रकारों से बात की

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज बालोद जिले के अपने प्रवास के दौरान गुंडरदेही में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए न्याय पत्र जारी किया है। इसमें युवा, किसान सहित विभिन्न वर्गों के लिए न्याय की गारंटी दी गई है। इनमें एमएसपी की गारंटी, कर्जमाफी की गारंटी...

अप्रैल 6, 2024 8:22 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में इन दिनों स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

लोकसभा चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में इन दिनों स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज जगदलपुर में मतदाता जागरूकता रैली को राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीमती कंगाले ने रैली मे...

अप्रैल 6, 2024 7:57 अपराह्न

views 23

छत्तीसगढ़ में 7 और 8 अपै्रल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में 7 और 8 अपै्रल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में वर्षा होने की संभावना...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला