छत्तीसगढ

अप्रैल 8, 2024 7:51 अपराह्न

views 25

मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा मराठवाड़ा और उसके आसपास ऊपरी हवा में बना हुआ है। वहीं, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई ...

अप्रैल 8, 2024 7:49 अपराह्न

views 3

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक की

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर संसदीय क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर श्रीमती कंगाले ने सभी अधिकारियों को लोकसभा चुनाव को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी और बाधारहित तर...

अप्रैल 8, 2024 7:45 अपराह्न

views 33

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव संपन्न

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव संपन्न हो गया। समापन समारोह में कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव और जिला न्यायाधीश सत्यभामा दुबे भी शामिल हुईं। महोत्सव के समापन के पूर्व भोरमदेव मंदिर में सुबह भगवान शिव का विधिवत महाभिषेक, रूद्राभिषेक और विशेष आरती की गई। क...

अप्रैल 8, 2024 7:42 अपराह्न

views 28

छत्तीसगढ़ :  कल से चैत्र नवरात्र पर्व की शुरूआत, नौ दिनों तक मां शक्ति के नौ रूपों की होगी आराधना

छत्तीसगढ़ :  कल से चैत्र नवरात्र पर्व की शुरूआत होगी। इस दौरान नौ दिनों तक मां शक्ति के नौ रूपों की आराधना की जाएगी। देवी मंदिरों में घट स्थापना कर ज्योति कलश भी प्रज्जवलित किए जाएंगे। नवरात्र को लेकर डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी का दरबार सज-धज कर तैयार हो गया है। माता के दर्शन के लिए आने वाले पदयात्रि...

अप्रैल 8, 2024 7:38 अपराह्न

views 33

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने 9 माओवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक माओवादी पर आठ लाख रूपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार सभी माओवादी किस्टाराम क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि इन माओवादियों पर कई बड़ी माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। 

अप्रैल 8, 2024 7:35 अपराह्न

views 27

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत नाम वापसी के बाद 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में नाम वापसी के बाद इकतालीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन आज राजनांदगांव से चार और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने अपना नाम-निर्देशन पत्र वापस लिया। वहीं, कांकेर लोकसभा ...

अप्रैल 8, 2024 7:30 अपराह्न

views 32

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भिलाई स्थित शासकीय इंदिरा गांधी वैशाली नगर महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। साथ ही लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किय...

अप्रैल 8, 2024 7:22 अपराह्न

views 36

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा ने रायपुर में कहा– केन्द्र की भाजपा सरकार उद्योगपति हितैषी है

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेरा ने आज राजधानी रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार उद्योगपति हितैषी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने में नाकाम रही है।     

अप्रैल 8, 2024 7:17 अपराह्न

views 34

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा — देश के हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाना ही मोदी की गारंटी है

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाना ही मोदी की गारंटी है। आज छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के छोटे आमाबाल गांव में आयोजित भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों का सपना ही मोदी की गारंटी है। उन्होंन...

अप्रैल 7, 2024 9:09 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी करने वाले दो अंतर्राज्यीय गिरोह का आज पर्दाफाश हुआ है और इन मामलों में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहली घटना बलौदाबाजार-भाटापारा की है, जहां आरोपी पुलिस को झांसा देने के लिए गांजा तस्करी में एम्बुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद बलौदाबाजार-...