छत्तीसगढ

मई 14, 2024 9:11 अपराह्न

views 16

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ठाकुरटोला के जंगलों के बीच स्थित मंडीप खोल गुफा कल श्रद्धालुओं के लिए खोली गई

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ठाकुरटोला के जंगलों के बीच स्थित मंडीप खोल गुफा कल श्रद्धालुओं के लिए खोली गई। गुफा के अंदर शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुफा के पहुंच मार्ग पर कुछ लोगों ने मधुमक्खी के छाते पर पत्थर मार दिया, जिसके बाद मधुमक्खियों ने दर्शनार्थियों पर हमला...

मई 14, 2024 9:10 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में दाव लगाने वाले तीन सटोरियों को पकड़ा

छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टे में लाखाों का दाव लगाने वाले तीन सटोरियों को पकड़ने मे सफलता हासिल की है। साइबर रेंज थाना और कोतवाली पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में इन आरोपियों के पास से उन्नीस मोबाइल, तीन पासबुक, दो चेकबुक, इक्कीस एटीएम कार्ड औ...

मई 14, 2024 9:09 अपराह्न

views 12

ग्रेस ने बीजापुर जिले के पीड़िया इलाके में बीते शुक्रवार को पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया

कांग्रेस ने बीजापुर जिले के पीड़िया इलाके में बीते शुक्रवार को पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। कांग्रेस ने इस मुठभेड़ की जांच के लिए  आठ सदस्यीय जांच दल गठित किया है। इस दल में चार विधायक और चार पूर्व विधायक शामिल हैं। इस दल का नेतृत्व पूर्व         विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम न...

मई 14, 2024 9:08 अपराह्न

views 13

रायपुर जिले में पोस्टमार्टम की ऑनलाइन निगरानी करने की व्यवस्था की जा रही है

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पोस्टमार्टम की ऑनलाइन निगरानी करने की व्यवस्था की जा रही है। इससे न सिर्फ पोस्टमार्टम जल्द होगा, बल्कि उसकी रिपोर्ट भी शीघ्रता से प्राप्त हो सकेगी। रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज इस संबंध में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिका...

मई 14, 2024 9:08 अपराह्न

views 17

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम संबलपुर में नवीन कैंप की स्थापना की गई

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम संबलपुर में नवीन कैंप की स्थापना की गई है। इस अवसर पर आईटीबीपी के आईजी संजीव रैना और पुलिस अधिकारियों ने ग्राम बुकमरका और संबलपुर के ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी औ...

मई 14, 2024 9:06 अपराह्न

views 15

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में निर्वाचन कार्य में अनुपस्थित शिक्षक को निलंबित किया गया

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत निर्वाचन कार्य में अनुपस्थित रहने पर जिला प्रशासन ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं, चार शिक्षकों को निलंबित करने का प्रस्ताव संचालनालय शिक्षा विभाग रायपुर को भेजा गया है। इसके अलावा तीन कर्मचारियों की वेतन-वृद्धि रोकने...

मई 14, 2024 9:05 अपराह्न

views 15

रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में सोमवार को बारह सौ से अधिक बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया

बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन और रोगों से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में सोमवार को बारह सौ से अधिक बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्...

मई 14, 2024 9:05 अपराह्न

views 16

रायपुर में पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर बाईस किलो गांजा जब्त किया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब बाईस किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रूपये आंकी गई हैं। आरोपियों के पास से दो दोपहिया वाहन और चार मोबाइल बरामद किया गया है। ये आरोपी मध्यप्र...

मई 14, 2024 9:04 अपराह्न

views 17

यपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने ‘निजात अभियान’ के तहत ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ में रायपुर की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने ‘निजात अभियान’ के तहत ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शमिल हैं। ये लोग दिल्ली से ड्रग्स लेकर रायपुर आए थे और यहां सप्लाई कर रहे थे। खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक और युवती...

मई 14, 2024 9:03 अपराह्न

views 14

बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हलचल शुरू हो गई है

बंगाल की खाड़ी में मानसूनी हलचल शुरू हो गई है। मानसून के उन्नीस मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीप तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल यानी पंद्रह मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विदर्भ...