छत्तीसगढ

मई 21, 2024 8:28 अपराह्न

views 18

रायपुर जिला प्रशासन की टीम ने आज चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी

रायपुर जिला प्रशासन की टीम ने आज चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी है। रायपुर तहसील के अंतर्गत उरकुरा, मांढर, कोटा और अमलीडीह में कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व अमला, नगर निगम और ग्राम पंचायत की टीम उपस्थित थी।      

मई 21, 2024 8:27 अपराह्न

views 14

बस्तर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 20 मोटरसाइकिल बरामद

बस्तर पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसायकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की बीस मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिसकी कीमत लगभग पंद्रह लाख रूपये बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों को माओवादी क्षेत्र और अन्य राज्यों में खपा...

मई 21, 2024 8:26 अपराह्न

views 15

आज देशभर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जा रहा है

आज देशभर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली। राजभवन में सचिवालय की उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने अधिकारियों और कर...

मई 21, 2024 8:22 अपराह्न

views 17

सिरपुर के प्राचीन लक्ष्मण मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल कराने के लिए एएसआई के संयुक्त महानिदेशक का दौरा

महासमुंद जिले में स्थित सिरपुर के प्राचीन लक्ष्मण मंदिर और आसपास के पुरा अवशेषों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल कराने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक डॉक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने सिरपुर का दौरा किया। इस दौरान डॉक्टर मिश्रा की टीम ने क्षेत्र में चल रहे अनुसंध...

मई 21, 2024 8:16 अपराह्न

views 14

कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना के मृत उन्नीस में से 17 लोगों का आज सेमरहा गांव में अंतिम संस्कार किया गया

कबीरधाम जिले में बाहपानी गांव के पास कल हुई सड़क दुर्घटना के मृत उन्नीस में से 17 लोगों का आज सेमरहा गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए।   इस बीच, मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार ने पांच-पांच लाख रूपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। व...

मई 21, 2024 7:58 अपराह्न

views 15

राज्य सरकार ने शराब दुकानों में कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू करने का फैसला किया

लंबे समय से छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद राज्य सरकार ने शराब दुकानों में कैशलेस भुगतान की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। वर्तमान में शराब बोतल पर अंकित क्यू.आर. कोड को स्कैन करके नगद भुगतान के जरिये विक्रय किया जा रहा है। अ...

मई 21, 2024 7:56 अपराह्न

views 18

अरुणपति त्रिपाठी को कल रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया

छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला मामले में चौदह दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को कल रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने अनिल टुटेजा की न्यायिक रिमांड तीन जून तक बढ़ा दी है। वहीं, अरुणपति त्रिपाठी की जमानत याच...

मई 21, 2024 7:55 अपराह्न

views 13

निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया शुरू

निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-आरटीई के तहत चालू शैक्षणिक वर्ष में छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में संचालित साढ़े छह हजार से अधिक निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षा में कुल ...

मई 21, 2024 7:53 अपराह्न

views 14

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने 2 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तार माओवादियों के पास से एक टिफिन बम, दो डेटोनेटर, बिजली वायर और माओवादी पर्चा बरामद किया है।

मई 21, 2024 7:53 अपराह्न

views 14

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने 10 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने 10 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें से एक माओवादी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला पुलिस बल, डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को दुलेड़, बोट्टेतोंग, रासापल्ली,...