छत्तीसगढ

जून 18, 2024 7:45 अपराह्न

views 14

स्वास्थ्य विभाग के शासकीय सेवकों को अब मुख्यमंत्री, मंत्री या विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने से पहले विभाग से अनुमति प्राप्त करना होगा

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के शासकीय सेवकों को अब मुख्यमंत्री, मंत्री या विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने से पहले विभाग से अनुमति प्राप्त करना होगा। यदि कोई शासकीय सेवक, विभागीय चैनल की अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यमंत्री, मंत्री या वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करता है तो इसे कदाचरण माना जाएगा ...

जून 18, 2024 7:43 अपराह्न

views 12

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्हांने कहा कि ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाए जाएंगे और ग्रामीण सचिवालय का आयोजन होगा। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएम आवासों को कार्ययोजना बनाकर तेजी से पूरा किया जाए।   ...

जून 18, 2024 7:41 अपराह्न

views 14

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नगरीय निकायों के लिए विकास योजना बनाने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नगरीय निकायों के लिए विकास योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। आज मंत्रालय में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की  समीक्षा करते हुए श्री साव ने बारिश के मौसम को देखते हुए सभी नगरीय निकायों में नालों-नालियों की सफाई बरसात के पहले सुनिश्चित करने को कहा है।   उ...

जून 18, 2024 7:41 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान नगद करने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में बैंक शाखाएं दूर होने के कारण तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का भुगतान नगद करने के निर्देश दिए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि सभी नगद भुगतान जिला कलेक्टर की निगरानी में किए जाएंगे। पा...

जून 16, 2024 8:17 अपराह्न

views 15

दुर्ग में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपने आपको छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का अधिकारी बताकर पड़ोस में ही रहने वाले युवक से खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बीस लाख रूपये की ठगी की। पुलिस ने बताया ...

जून 16, 2024 8:16 अपराह्न

views 14

बलौदाबाजार आगजनीः पुलिस द्वारा नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास जारी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पिछले दिनों कलेक्टोरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद पुलिस द्वारा नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी चौबीसों घंटे क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। साथ ही बलौदाबाजार के प्रवेश ...

जून 16, 2024 8:14 अपराह्न

views 11

सोमवार को ईद-उल-अजहा का पर्व छत्तीसगढ़ सहित देशभर में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा

कल सोमवार को ईद-उल-अजहा का पर्व छत्तीसगढ़ सहित देशभर में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। त्याग और बलिदान के इस त्यौहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गई है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद...

जून 16, 2024 8:13 अपराह्न

views 11

पलामू सहित पूरे प्रदेश में बिजली और पानी उपलब्ध कराने में राज्य सरकार विफलः बाबूलाल मरांडी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि पलामू सहित पूरे प्रदेश में बिजली और पानी उपलब्ध कराने में राज्य सरकार विफल साबित हुई है। श्री मरांडी ने आज पलामू में लोकसभा चुनाव में मिली हार-जीत की समीक्षा करने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में ये आरोप लगाया।...

जून 16, 2024 8:11 अपराह्न

views 12

शहीद जवान नितेश एक्का को आज चौथी बटालियन माना में श्रद्धांजलि अर्पित की गई

कल शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ इलाके में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद जवान नितेश एक्का को आज चौथी बटालियन माना में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित क...

जून 16, 2024 8:11 अपराह्न

views 14

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में बस्तर संभाग के बाद प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल सत्रह जून से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभ...