छत्तीसगढ

जून 28, 2024 7:30 अपराह्न

views 14

सक्तीः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया

सक्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने युवती के भाई से पन्द्रह लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। सक्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली गांव में पदस्थ आरएचओ अनुपमा जलतारे अपने भाई के साथ कल ...

जून 28, 2024 7:28 अपराह्न

views 13

सरकार ने ई-स्वास्थ्य धाम ऐप को अपने मोबाइल में अपलोड करने का आग्रह किया

छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाये गये ई-स्वास्थ्य धाम ऐप को अपने मोबाइल में अपलोड करने का आग्रह किया है। चारधाम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा यह ऐप तैयार किया गया है। यात्रियों के स्वास्थ्य में किसी ...

जून 28, 2024 7:27 अपराह्न

views 19

बलरामपुर ब्लॉक के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को हटा दिया

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बलरामपुर ब्लॉक के प्रभारी कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप को हटा दिया है। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। वहीं, कोरिया जिला चिकित्सालय ...

जून 28, 2024 7:26 अपराह्न

views 20

रायपुर में पांच स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे

छत्तीसगढ़ी की राजधानी रायपुर में पांच स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इस संबंध में आज नगर निगम रायपुर और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत राजधानी रायपुर के पांच प्रमुख स्थानों- सुभाष स्टेडियम परिसर, पुराना स्मार्ट ...

जून 28, 2024 7:23 अपराह्न

views 19

देशभर में एक जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून लागू होंगे

देशभर में एक जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून लागू होंगे। इसके बाद इंडियन पीनल कोड-आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता और सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होंगे।   इसी कड़ी में रायपुर जिला और सत्र न्यायालय में आज नए कानूनों पर एक...

जून 27, 2024 7:52 अपराह्न

views 14

जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू ने स्कूलों से लंबे समय से अनुपस्थित पांच शिक्षकों को बर्खास्त किया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू ने स्कूलों से लंबे समय से अनुपस्थित पांच शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, ग्यारह शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा नौ शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ती...

जून 27, 2024 7:51 अपराह्न

views 12

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किडनी पीड़ित मरीजों के लिए दस बिस्तर के डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गरियाबंद के कोविड अस्पताल में बनाए गए जिले के किडनी पीड़ित मरीजों के लिए दस बिस्तर के डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया। इसके अलावा श्री जायसवाल ने गरियाबंद अस्पताल के मरीजों के लिए तीन और सुपेबेड़ा के मरीजों के लिए एक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना...

जून 27, 2024 7:50 अपराह्न

views 13

बीजापुर जिले में पुलिस ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से सात माओवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से सात माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो माओवादियों पर एक-एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ थाना से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी की टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इस दौरान केसामुंडीपारा केशकुतुल, सुराखाड़...

जून 27, 2024 7:50 अपराह्न

views 16

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल 28 जून से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल होंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति ...

जून 27, 2024 7:48 अपराह्न

views 16

कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को प्रथम एडीजे न्यायालय ने खारिज कर दिया

छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को प्रथम एडीजे न्यायालय ने खारिज कर दिया है। न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज करते हुए लिखा है कि केस डायरी में उल्लेखित सामग्री से अपराध में अभियुक्ता की प्रथम दृष्टि संलिप्तता दिखती है। ऐसे में जमानत का ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला