छत्तीसगढ

जुलाई 8, 2024 8:17 अपराह्न

views 16

कांग्रेस ने बिजली की दर में वृद्धि को लेकर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज कांग्रेस ने बिजली की दर में वृद्धि को लेकर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध...

जुलाई 8, 2024 8:16 अपराह्न

views 13

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 94 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 14 करोड़ 73 लाख रुपए के 94 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुशांत शुक्ला ने की। ये विकास कार्य पन्द्रहवें वित्त आयोग, अधोसंरचना मद और निकाय मद के तहत स्वीकृत किए गए हैं। इस अवस...

जुलाई 8, 2024 8:14 अपराह्न

views 17

आईएएस अधिकारी रानू साहू को उच्चतम न्यायालय से मिली अंतरिम जमानत

छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी रानू साहू को उच्चतम न्यायालय ने आज अंतरिम जमानत दे दी है। हालांकि राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने आज उनके खिलाफ एक नया मामला दर्ज कर दिया है। 

जुलाई 8, 2024 8:13 अपराह्न

views 18

प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

आदिम जाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम के स...

जुलाई 8, 2024 8:13 अपराह्न

views 16

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद पुलिस सेल का गठन करने के निर्देश जारी किए

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राज्य के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शहीद पुलिस सेल का गठन करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करना है। ये शहीद पुलिस सेल प्रत्येक रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्...

जुलाई 8, 2024 8:12 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा शासकीयकरण की मांग को पूरा किया जाएगा और इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर सं...

जुलाई 7, 2024 9:37 अपराह्न

views 16

दुर्ग जिले के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इस्पात कंपनी में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इस्पात कंपनी में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से पचास लाख रूपये मुआवजे की मांग की है। कंपनी के संचालक ने मृतक क...

जुलाई 7, 2024 9:37 अपराह्न

views 16

कोंडागांव जिले के कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कोंडागांव वनमंडल द्वारा आयोजित इस महोत्सव में विधायक लता उसेंडी शामिल हुई। इस मौके पर नीम, जामुन आम, साल, इमली और अमरूद के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में सुश्री उसेंडी ने कहा कि ’एक पेड़ मां के नाम’ से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत...

जुलाई 7, 2024 9:36 अपराह्न

views 17

बिजली की दरों में की गई आठ प्रतिशत की वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने विरोध जताया

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विनियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में की गई आठ प्रतिशत की वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने विरोध जताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बिजली दर में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी को राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए। आम आदमी बिजली के दाम बढ़ने से परेशान है। श्री बैज ने क...

जुलाई 7, 2024 9:35 अपराह्न

views 15

हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल सोमवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी के साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हव...