छत्तीसगढ

जुलाई 13, 2024 7:53 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षाएं कल रविवार 14 जुलाई को आयोजित की जाएंगी

संघ लोक सेवा आयोग और छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की परीक्षाएं कल रविवार 14 जुलाई को आयोजित की जाएंगी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कम्बाईण्ड मेडिकल सर्विस की प्रथम पाली की परीक्षा कल सुबह साढ़े नौ बजे से और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। वहीं, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्व...

जुलाई 13, 2024 7:52 अपराह्न

views 11

रायपुर में आज दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोशों ने गोलीबारी की

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित कोयला कारोबारी के ऑफिस के पास आज दिनदहाड़े अज्ञात नकाबपोशों ने गोलीबारी की। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने कंपनी कार्यालय के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाकर गोली चलाई और भाग निकले। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानक...

जुलाई 13, 2024 7:51 अपराह्न

views 27

जांजगीर-चांपाः पिकअप वाहन के पलट जाने से इसमें सवार करीब बीस लोग घायल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ठड़गाबहरा गांव के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन के पलट जाने से इसमें सवार करीब बीस लोग घायल हो गए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पिकअप वाहन में कुल पैंतीस लोग सवा...

जुलाई 12, 2024 8:38 अपराह्न

views 17

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस सत्र से शुरू हो रहे आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस सत्र से शुरू हो रहे आवासीय बालिका हॉकी खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिये राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 17 से 19 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें प्रदेश और अन्य राज्यों के 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।    

जुलाई 12, 2024 8:38 अपराह्न

views 25

केंद्रीय बलों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा की

केंद्रीय बलों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की घोषणा की है। सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा सशस्त्र सीमा बल के प्रमुखों ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को आयु में छूट मिलेगी और उनके लिए कोई शारीरिक दक्षता परीक्षा भी नहीं होगी। इस बीच, प...

जुलाई 12, 2024 8:37 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों और व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में आपसी सुलह से मोटर दुर्घटना दावा, जल कर, संपत्ति कर और राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों का नि...

जुलाई 12, 2024 8:36 अपराह्न

views 17

नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सौर ऊर्जा से संबंधित सभी तरह के कार्य छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण-क्रेडा के माध्यम से कराने के निर्देश दिए

नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सौर ऊर्जा से संबंधित सभी तरह के कार्य छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण-क्रेडा के माध्यम से कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने परिपत्र जारी कर सौर ऊर्जा से...

जुलाई 12, 2024 8:36 अपराह्न

views 16

जांजगीर-चाम्पा जिले के करमन्दा गांव में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत

जांजगीर-चाम्पा जिले के करमन्दा गांव में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। वहीं चालीस से ज्यादा लोग इससे पीड़ित बताए जा रहे हैं।  दस मरीजों को जिला अस्पताल और छह मरीजों को बलौदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगाकर पीड़ितों की जांच कर रही है।     

जुलाई 12, 2024 8:35 अपराह्न

views 19

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मितानिनों के बैंक खाते में 90 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मितानिनों के बैंक खाते में 90 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया। इस राशि में केंद्र और राज्य सरकार के अंश के साथ ही मितानिन प्रोत्साहन राशि भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के ...

जुलाई 12, 2024 7:36 अपराह्न

views 12

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पन्द्रह नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से पन्द्रह नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नये इंटरसेप्टर वाहनों की तैनाती रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरबा और रायगढ़ सहित पन्द्रह जिलों में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए की जाएगी। इंटरसेप्...