छत्तीसगढ

अगस्त 4, 2024 9:28 अपराह्न

views 16

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व हरेली आज प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व हरेली आज प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सावन माह की अमावस्या को मनाए जाने वाले हरेली पर्व पर किसानों ने अपने कुल देवता और खेती में उपयोग किए जाने वाले औजारों की पूजा की। साथ ही बच्चों और युवाओं ने गेड़ी चढ़ने का आनंद लिया।   रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

अगस्त 4, 2024 9:27 अपराह्न

views 10

प्रताप राव जाधव ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रताप राव जाधव ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर प...

अगस्त 4, 2024 9:26 अपराह्न

views 14

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय बजट को समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय पर केंद्रित बताया। श्री जाधव ने आयुष मंत्रालय के लिए जारी बजट प्रावधानों के संबंध में बताया...

अगस्त 4, 2024 9:26 अपराह्न

views 12

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राज्य में पांच सौ पैंतीस चिकित्सा अधिकारियों की संविदा नियुक्ति की गई

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर राज्य में पांच सौ पैंतीस चिकित्सा अधिकारियों की संविदा नियुक्ति की गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों...

अगस्त 3, 2024 8:01 अपराह्न

views 12

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कल मंत्रालय में बस्तर संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कल मंत्रालय में बस्तर संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिले में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार की समीक्षा की। इस दौरान श्री जैन ने अधिकारियों को योजना के तहत आने वाले गांवों में लोगों की सभी बुनियादी सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओ...

अगस्त 3, 2024 8:00 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में इन दिनों जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चल रहा है

छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में इन दिनों जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चल रहा है। बीते सत्ताईस जुलाई से शुरू हुए इस पखवाड़े के पहले छह दिनों में प्रदेशभर से अब तक साढ़े छब्बीस हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से करीब साढ़े चार हजार आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों की समस्याएं दूर की गईं। उप म...

अगस्त 3, 2024 8:00 अपराह्न

views 12

ओ.पी. चौधरी ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

छत्तीसगढ़ के आवास और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कल रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री चौधरी ने अधिकारियों से कार्यों में पारदर्शिता लाने, प्रदेश तथा जिला स्तरीय कार्यालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरा लगाने ...

अगस्त 3, 2024 7:57 अपराह्न

views 10

नारायणपुर जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल से पुलिस ने पाईप और कुकर बम बरामद किया है, जिसे बम निरोधक दस्ते की टीम ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र से डीआरजी, ज...

अगस्त 3, 2024 7:56 अपराह्न

views 19

खेल संचालक तनूजा सलाम ने कल जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी खेल अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की

खेल संचालक तनूजा सलाम ने कल जगदलपुर में बस्तर संभाग के सभी खेल अधिकारियों की बैठक लेकर बस्तर ओलंपिक की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान श्रीमती सलाम ने खेल और युवा कल्याण विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में खेलों की नैसर्गिंक प्रतिभाए...

अगस्त 3, 2024 7:54 अपराह्न

views 12

नगरीय निकायों में कार्यरत् स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए 25 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों में कार्यरत् स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए 25 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि जारी है। इस राशि से उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर का मानदेय दिया जाएगा।   गौरतलब है कि मिशन क्लीन सिटी के तहत प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में नौ हजार से अधिक स्वच्छ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला