छत्तीसगढ

सितम्बर 1, 2024 8:57 अपराह्न

views 14

रायपुर की सिविल लाईन पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ पंजाब के रहने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है

छत्तीसगढ़ में रायपुर की सिविल लाईन पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ पंजाब के रहने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो किलो से अधिक अफीम बरामद की गई है। जब्त अफीम की कीमत करीब बत्तीस लाख रुपये बताई गई है। 

सितम्बर 1, 2024 8:55 अपराह्न

views 18

सोयाबीन उत्पान के मामले में प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर आ गया

सोयाबीन उत्पान के मामले में प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर आ गया। पिछले दो सालों से सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादन कर रहे महाराष्ट्र को पीछे छोड़ते हुए सोयाबीन प्रदेश” बनने का ताज फिर हासिल कर लिया है।  भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 5.47 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन हुआ जो देश के कुल सोयाबीन का...

सितम्बर 1, 2024 8:54 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। वहीं, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 

सितम्बर 1, 2024 8:53 अपराह्न

views 13

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आज अंबिकापुर में किया

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आज अंबिकापुर में किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी पांच सभागों के 860 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और गतका खेल के आयोजन किए जाएंगे। चार सितंबर तक चलने वाल...

सितम्बर 1, 2024 8:53 अपराह्न

views 11

गांजा तस्करों की सहायता करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के आरक्षक किशोर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

गांजा तस्करों की सहायता करने के आरोप में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के आरक्षक किशोर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा ने उन्हें निलंबित कर दिया है। आरक्षक पर आरोप है कि उसने पुलिस छापेमारी से बचाने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह की मदद की। इसकी जानकारी होने पर आरक्षक ...

सितम्बर 1, 2024 8:52 अपराह्न

views 12

मानपुर कुंजकन्हार गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी और जिला पुलिस द्वारा माओवाद प्रभावित मानपुर कुंजकन्हार गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आदिवासियों, स्कूल और आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरतमंदो को निःशुल्क दवाइयां ...

सितम्बर 1, 2024 7:13 अपराह्न

views 12

लोकपर्व पोला कल सोमवार को प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला कल सोमवार को प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पोला त्यौहार, कृषि संस्कृति में पशुधन के महत्व को दर्शाने वाला पर्व है। इस दिन किसान अपने बैलों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल की कामना करते हैं। इसके अलावा पोला पर्व पर बैल दौड़ का आयोजन भी होता है। पोला पर्व को लेकर...

सितम्बर 1, 2024 7:12 अपराह्न

views 14

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में आयोजित उद्योग संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शनिवार को बिलासपुर में आयोजित उद्योग संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के उद्योग यहां के विकास और अर्थव्यवस्था के इंजन है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योग से संबंधित समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।   श्री ...

सितम्बर 1, 2024 7:11 अपराह्न

views 9

बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर एक्सप्रेस में आज से टिकट-जांँच का जिम्मा महिला टीम को

रेलवे ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर एक्सप्रेस में आज से टिकट जांच का जिम्मा महिला टीम को सौंप दिया है। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल से न केवल महिलाओं को अपने कौशल और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, ब...

सितम्बर 1, 2024 7:10 अपराह्न

views 18

वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने रायपुर में आईटीएम ड्रोन ट्रेनिंग एकादमी का उद्घाटन किया

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कल शनिवार को नवा रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी में एक निजी संस्था के सहयोग से स्थापित आईटीएम ड्रोन ट्रेनिंग एकादमी का उद्घाटन किया।   उन्होंने कहा कि आईटीएम ड्रोन ट्रेनिंग एकादमी, छत्तीसगढ़ की पहली ड्रोन ट्रेनिंग एकादमी होगी, जो सात दिनों के प्रशिक्षण क...