छत्तीसगढ

सितम्बर 8, 2024 7:05 अपराह्न

views 12

बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा में आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से सात लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा में आकाशीय बिजली के चपेट मे आने से सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग तेज बारिश से बचने तालाब के पास एक पेड़ के नीचे रूके हुए थे। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही सातों लोगों की मौत हो गई।

सितम्बर 7, 2024 8:42 अपराह्न

views 12

बलरामपुर जिले के राजपुर वनक्षेत्र में जंगली हाथी ने एक कच्चे घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखा राशन नष्ट किया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर वनक्षेत्र के ठरकी-मुनवा गांव में शुक्रवार की बीती रात जंगली हाथी ने एक कच्चे घर को क्षतिग्रस्त कर घर में रखा राशन नष्ट कर दिया। वहीं, घर के अंदर खूंटे से बंधे सात मवेशियों को मार डाला। घर ने सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर आज वन विभाग की टीम घटनास्थ...

सितम्बर 7, 2024 8:42 अपराह्न

views 14

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला पहाड़ी कोरवा की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र की ग्राम पंचायत माखुरपानी के गढ़कटरा गांव में शुक्रवार की बीती रात दंतैल हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला पहाड़ी कोरवा की मौत हो गई। वहीं, हाथी ने दो मवेशियों को भी मार डाला। इसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने घर...

सितम्बर 7, 2024 8:41 अपराह्न

views 13

बलरामपुर जिले में शुक्रवार को बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार को बीती रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक नाबालिग युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र के सिधमा-ककना मार्ग पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइ...

सितम्बर 7, 2024 8:40 अपराह्न

views 12

बैंगलूरू में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की महिला टीम ने पहला और पुरूष टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया

बैंगलूरू में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की महिला टीम ने पहला और पुरूष टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। विजेता टीमों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तीन महिला और तीन पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बारह खि...

सितम्बर 7, 2024 8:40 अपराह्न

views 12

रविवार को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

छत्तीसगढ़ में कल रविवार को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना ह...

सितम्बर 7, 2024 8:39 अपराह्न

views 13

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बस्तर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये बस्तर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नियद नेल्लानार योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के तहत हितग्राहियों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।   उ...

सितम्बर 7, 2024 8:38 अपराह्न

views 12

रायगढ़ के रामलीला मैदान में आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया

रायगढ़ के रामलीला मैदान में आज शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह के पहले दिन जानी-मानी शास्त्रीय नृत्यांगना और अभिनेत्री पद्मश्री हेमा मालिनी नृत्य नाटिका ’राधा रासबिहारी’ की प्रस्तुति देंगी। दस दिनों तक चलने वाले इस समारोह में देश और प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार प्र...

सितम्बर 7, 2024 8:37 अपराह्न

views 15

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुद्धि, विवेक और सौभाग्य-समृद्धि के प्रतीक गणपति जी का दस दिन का उत्सव आज से शुरु होकर चतुर्दशी पर संपन्न होगा।     राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में भगवान गणेश की मूर्तियां विराजित की जा रही हैं। जगह...

सितम्बर 7, 2024 8:37 अपराह्न

views 14

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद तथा रूम-टु-रीड के संयुक्त तत्वावधान में ‘पठन अभियान’ के तहत 2 मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ किया गया

छत्तीसगढ़ में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद तथा रूम-टु-रीड के संयुक्त तत्वावधान में ‘पठन अभियान’ के तहत 2 मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ एससीईआरटी के संचालक राजेन्द्र कुमार कटारा ने किया। मोबाइल लाइब्रेरी का उद्देश्य बच्चों और समुदायों के बीच पठन कौशल को...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला