छत्तीसगढ

सितम्बर 11, 2024 7:49 अपराह्न

views 19

रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज रायपुर संभाग की सदस्यता टोली की बैठक हुई

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज रायपुर संभाग की सदस्यता टोली की बैठक हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सदस...

सितम्बर 11, 2024 7:48 अपराह्न

views 19

16 सितंबर को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पोस्टर और इन्वायरोथॉन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 16 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पोस्टर और इन्वायरोथॉन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम, ’’मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल-एडवांसिंग क्लाईमेट एक्शन’’ रखा गया है। इन प्रतियोगिताओं मे...

सितम्बर 11, 2024 7:46 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में आयोजित कार्टून फेस्टिवल में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल मंगलवार को रायपुर में आयोजित कार्टून फेस्टिवल में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि कार्टून एक ऐसी कला है, जिसके द्वारा बहुत थोड़ी जगह में पूरी बात को स्पष्टता के साथ व्यंगात्मक ढंग से व्यक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी सम्प...

सितम्बर 11, 2024 7:46 अपराह्न

views 16

सरगुजा: एल्युमीनियम प्लांट में बीते 8 सितंबर को हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को कंपनी ने पंद्रह-पंद्रह लाख रूपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के सिलसिला गांव में संचालित एल्युमीनियम प्लांट में बीते 8 सितंबर को हुए हादसे में मृतकों के परिजनों को कंपनी ने पंद्रह-पंद्रह लाख रूपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को तीन-तीन लाख रूपए की राशि दी जाएगी। कंपनी के अधिकारी कल परिजनों को यह राशि सौंपेंगे। कलेक...

सितम्बर 11, 2024 7:43 अपराह्न

views 10

अडाणी फाउंडेशन की ओर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अडाणी फाउंडेशन की ओर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अडाणी गु्रप की ओर से मोहरेंगा में 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में मोहरेंगा के गौठान में 2500 पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्रामीणों और प्लांट के कर्मचारियों ने अपने द...

सितम्बर 11, 2024 7:41 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से इक्कीस दिनों के भीतर दावा-आपत्ति मांगी गई है।     

सितम्बर 11, 2024 7:31 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और इसे स...

सितम्बर 11, 2024 7:30 अपराह्न

views 15

छत्तीसगढ़ में बीते दो-तीन दिनों से जारी बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर

छत्तीसगढ़ में बीते दो-तीन दिनों से जारी बारिश के चलते कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग में शिवनाथ नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ढाई फीट ऊपर है। नदी किनारे बसे करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों में पानी भर गया है। एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ में फंसे सौ से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सु...

सितम्बर 11, 2024 7:29 अपराह्न

views 21

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कल 12 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक छत्तीसगढ़ की सभी आंगनबाड़ियों में वजन त्यौहार मनाया जाएगा

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कल 12 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक छत्तीसगढ़ की सभी आंगनबाड़ियों में वजन त्यौहार मनाया जाएगा। वजन त्यौहार के दौरान लिए गए बच्चों के वजन सहित अन्य विवरण को महिला और बाल विकास विभाग के मोबाइल ऐप पर दर्ज किया जाएगा। इसी तरह, पोषण माह के दौरान सुपोषण चौपाल, अन्नप्राशन दिवस, परिवार...

सितम्बर 11, 2024 7:28 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ा दी है। कई नदी-नाले ऊफान पर हैं। निचली बस्तियों में भी पानी भर गया है। नदियों में बहाव तेज होने से बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसके कारण बादराटोला, पांडुका, करेठी, केरेगांव, बम्हनी और भाठा गांव का संपर्क जिला मुख...