बिहार

जुलाई 30, 2025 11:20 पूर्वाह्न

views 733

बिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी, सीएम नीतीश की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और नवजात शिशुओं व माताओं के लिए कार्य कर रही आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय और प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की घोषणा की है।       ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में इन दोनों समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी ज...

जुलाई 30, 2025 10:32 पूर्वाह्न

views 43

बिहार में मानसून हुआ सक्रिय, पटना समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो गया है। पटना जिला सहित राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा हुई है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वैशाली, नालंदा, नवादा, जमुई, सीतामढ़ी और कई अन्य इलाकों में भी तेज बारिश दर्ज की गई है। 

जुलाई 30, 2025 10:24 पूर्वाह्न

views 63

बिहार, पूर्वी राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में कुछ स्‍थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने आज बिहार, पूर्वी राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में कुछ स्‍थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। छत्‍तीसगढ़, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, उत्‍तराखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के कुछ स्‍थानों पर भी आज मध्‍यम...

जुलाई 29, 2025 1:31 अपराह्न

views 130

बिहार मंत्रिमंडल ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को दी मंज़ूरी

बिहार मंत्रिमंडल ने आज बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंज़ूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नगर विकास और आवास विभाग के इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के कल्याण, आर्थिक ...

जुलाई 29, 2025 10:42 पूर्वाह्न

views 29

बिहार: मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित, नालंदा मेडिकल कॉलेज में भरा पानी

बिहार में मूसलाधार बारिश से राजधानी पटना समेत कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। पटना में 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश से नालंदा मेडिकल कॉलेज समेत शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। जलभराव और यातायात व्यवधान के कारण आज पटना में कई विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।   रा...

जुलाई 22, 2025 8:38 पूर्वाह्न

views 36

बिहार प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर एक हजार दो सौ से कम मतदाता वाला देश का पहला राज्य बना

बिहार देश का पहला राज्‍य बन गया है जहां प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर एक हजार दो सौ से कम मतदाता होंगे। निर्वाचन आयोग ने कल यह घोषणा करते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्‍य लंबी कतारों को कम करना और मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है। इसके लिए पूरे राज्‍य में बारह हजार 817 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस...

जुलाई 21, 2025 2:08 अपराह्न

views 34

बिहार विधानसभा सत्र शुरू, जनता की आस्था सर्वोपरि: विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुआ। इस सत्र में कुल पाँच बैठकें होंगी। सत्र 25 जुलाई को समाप्त होगा। अध्यक्ष ने कहा कि यह 17वीं बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता की आस्था सर्वोपरि है और उन्होंने सभी सदस्यों स...

जुलाई 18, 2025 7:30 पूर्वाह्न

views 67

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अब तक 7 करोड़ 8 लाख से अधिक फॉर्म प्राप्त हुए: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अब तक सात करोड़ आठ लाख से अधिक फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं जो कुल मतदाताओं का 89.7 प्रतिशत है। पुनरीक्षण अभियान के केवल आठ दिन बचे हैं और राज्य में मतदाता-सूची का मसौदा पहली अगस्‍त को प्रकाशित किया जाना है। इस संबंध में राज्‍य ...

जुलाई 17, 2025 2:10 अपराह्न

views 54

बिहार सरकार की विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उपभोक्‍ताओं को 125 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा

बिहार सरकार ने राज्‍य में सभी उपभोक्‍ताओं को अगले महीने की पहली तारीख से सवा सौ यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार...

जुलाई 14, 2025 1:51 अपराह्न

views 58

बिहार: पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत, कई घायल

बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बांका ज़िले में सबसे ज़्यादा पाँच और गया ज़िले में दो लोगों की मौत हुई है। पटना और नालंदा ज़िले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सभी मौतें बारिश के दौरान हुईं, जब लोग खेतों में का...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला