बिहार

जुलाई 17, 2024 8:10 अपराह्न

views 22

डाक विभाग ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का आधार कार्ड घर पर ही बनाए जाने की सुविधा शुरू की

डाक विभाग ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का आधार कार्ड घर पर ही बनाए जाने की सुविधा शुरू की है। पटना जीपीओ के डिप्टी पोस्ट मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि अभी यह सुविधा पटना जीपीओ क्षेत्र में रहने वाले पांच वर्ष से कम आयु के स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गयी है। श्री कुमार ने बताया कि इसके लिए पहले च...

जुलाई 17, 2024 8:09 अपराह्न

views 14

नगर विकास विभाग ने छठे वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत नगर निकायों को सहायक अनुदान की राशि जारी कर दी

नगर विकास विभाग ने छठे वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत नगर निकायों को सहायक अनुदान की राशि जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष दो हजार चौबीस-पच्चीस की प्रथम किस्त के रूप में निकायों को एक हजार अट्ठासी करोड़ रुपये भेजे गए हैं।

जुलाई 17, 2024 8:09 अपराह्न

views 18

बिहार के सभी रेलवे स्टेशन पर अब प्लेटफार्म टिकट दस रुपये की जगह नौ रुपये में मिलेगा

बिहार के सभी रेलवे स्टेशन पर अब प्लेटफार्म टिकट दस रुपये की जगह नौ रुपये में मिलेगा। राज्य सरकार ने प्लेटफॉर्म टिकट पर राज्य के स्तर से लगने वाले जीएसटी को हटा दिया है। प्लेटफॉर्म टिकट के अलावा रेलवे की कई अन्य सेवाओं- डॉरमेट्री, वेटिंग रूम और क्लॉक रूम को भी जीएसटी मुक्त किया गया है। इसके अलावा बैट...

जुलाई 17, 2024 8:08 अपराह्न

views 15

विधानमंडल के मानसून सत्र का कार्यक्रम तय हो गया है

विधानमंडल के मानसून सत्र का कार्यक्रम तय हो गया है। पांच दिवसीय सत्र की शुरुआत बाईस जुलाई से होगी। यह सत्र छब्बीस जुलाई तक चलेगा। दोनों सदनों में इस दौरान पांच-पांच बैठकें होंगी। सत्र के दौरान दोनों सदनों में बाईस जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा। तेईस और चौबीस जुलाई को राजकीय विधेयक तथा अन्य राज...

जुलाई 17, 2024 8:08 अपराह्न

views 17

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में एसटीएफ ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में एसटीएफ ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगोें से पूछताछ की जा रही है। इधर, पुलिस मुख्यालय ने लोगों से हत्याकांड से जुड़ी सूचन...

जुलाई 16, 2024 8:12 अपराह्न

views 21

प्रदेश में मॉनसून कमजोर पड़ गया है

प्रदेश में मॉनसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक एस. के. पटेल ने बताया कि अगले अड़तालीस से बहत्तर घंटों के दौरान राज्य में मॉनसून के प्रभाव से बारिश नहीं होने की संभावना है। इस दौरान तापमान और उमस में बढ़ोतरी होगी। श्री पटेल ने बताया कि स्थानीय कारकों के प्रभाव से हिमालय के त...

जुलाई 16, 2024 8:11 अपराह्न

views 21

प्रदेश से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण  बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं है

प्रदेश से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण  बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंडक, बागमती, कमलाबलान, कोसी और महानन्दा नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। वहीं, गंगा नदी के जलस्तर में भी लगातार बढ़ो...

जुलाई 16, 2024 8:10 अपराह्न

views 21

पंचायती राज विभाग द्वारा सोनपुर में पंचायत संसाधन केंद्र और प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है

पंचायती राज विभाग द्वारा सोनपुर में पंचायत संसाधन केंद्र और प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है। विभागीय मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पटना में संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि इस केंद्र में पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायोगा। श्री गुप्ता ने कहा कि विकसित गांव के लक्ष्...

जुलाई 16, 2024 8:10 अपराह्न

views 21

प्रदेश में श्रावणी मेले के दौरान नौ जिलों में एक सौ दस स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे

प्रदेश में श्रावणी मेले के दौरान नौ जिलों में एक सौ दस स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इन जिलों के सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिये। श्री पांडेय ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तिरासी एंबुलेंस तै...

जुलाई 16, 2024 8:09 अपराह्न

views 23

प्रदेश में पंचायती राज विभाग ने पंचायत वन महोत्सव की शुरूआत की

प्रदेश में पंचायती राज विभाग ने पंचायत वन महोत्सव की शुरूआत की है। विभागीय मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पंद्रह सितम्बर तक चलने वाले वन महोत्सव के तहत प्रदेश में पांच लाख पचास हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ये पौधे बरगद, पीपल, नीम, महुआ और आम के होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड ...