बिहार

जुलाई 19, 2024 8:01 अपराह्न

views 18

आयुष्मान भारत योजना से वंचित लाभार्थी को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान की शुरूआत की गयी

आयुष्मान भारत योजना से वंचित लाभार्थी को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने के लिए प्रदेश में विशेष अभियान की शुरूआत की गयी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि यह अभियान इकतीस जुलाई तक चलेगा। इसके अंतर्गत जन-वितरण प्रणाली की दुकानोें के माध्यम से एक करोड़ स्वास्थ्य कार्ड बनाने का लक्ष्य है...

जुलाई 19, 2024 8:00 अपराह्न

views 34

खेतों में कीटनाशक और खाद के छिड़काव के लिए ड्रोन खरीदने पर राज्य सरकार किसानों को 60% अनुदान देगी

खेतों में कीटनाशक और खाद के छिड़काव के लिए ड्रोन खरीदने पर राज्य सरकार किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान देगी। इसके लिए अधिकतम तीन लाख पैंसठ हजार रूपये की राशि तय की गयी है। कृषि विभाग की ओर से पहले चरण में राज्य के सभी एक सौ एक अनुमंडल में एक-एक चयनित लाभार्थी को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए चार करोड़ रूपय...

जुलाई 18, 2024 3:34 अपराह्न

views 18

राज्य सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 31 जिलों के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां 15 सितम्बर तक हुई रद्द

राज्य सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 31 जिलों के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां 15 सितम्बर तक रद्द कर दी है। अरवल, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, नवादा और रोहतास जिले को छोड़कर सभी जिलों में यह आदेश प्रभावी होगा।

जुलाई 18, 2024 3:33 अपराह्न

views 18

प्रदेश से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियोें के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

प्रदेश से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियोें के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा, घाघरा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा, परमान और अधवारा समूह की नदियां उफान पर हैं। सुपौल से हमारे संवाददाता ने बताया कि बसुआ में कोसी नदी का जलस्तर चेता...

जुलाई 18, 2024 3:32 अपराह्न

views 12

पूर्व विधायक गुलाब यादव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में करोड़ों रूपये की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ

पूर्व विधायक गुलाब यादव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में करोड़ों रूपये की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार शहरों में बीस से अधिक ठिकानों पर दो दिन तक चली छापेमारी में जांच एजेंसी को कई महत्वपूर्ण कागजात भी मिले हैं। ...

जुलाई 18, 2024 3:31 अपराह्न

views 23

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने पटना एम्स के तीन चिकित्सकों को हिरासत में लिया

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने पटना एम्स के तीन चिकित्सकों को हिरासत में लिया है। इन तीनों पर प्रश्न पत्र हल करने का आरोप है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी ने देर रात इन चिकित्सकों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की है। संबंधित चिकित्सकों के लैपटॉप और कंप्यूटर भी जब्त कि...

जुलाई 17, 2024 8:12 अपराह्न

views 17

आज यौम-ए-आशूरा यानि मुहर्रम है

आज यौम-ए-आशूरा यानि मुहर्रम है। यह पर्व पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। प्रदेश में इस अवसर पर ताजिया और मातमी जुलूस निकाले जा रहे हैं। साथ ही धार्मिक बैठकें और मजलिसें भी आयोजित की जा रही हैं। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्...

जुलाई 17, 2024 8:11 अपराह्न

views 15

प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में कमी आई है

प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में कमी आई है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि अगले अड़तालीस घंटों के दौरान स्थानीय कारकों के प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्सोें में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

जुलाई 17, 2024 8:11 अपराह्न

views 15

सहरसा जिले में अधिकतर स्थानों पर बाढ़ का पानी निकल गया

सहरसा जिले में अधिकतर स्थानों पर बाढ़ का पानी निकल गया है, लेकिन नदी का कटाव जारी रहने से लोगों में भय का माहौल है। हमारे सुपौल संवाददाता ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के वाबजूद कोसी तटबंध के छह बिन्दुओं पर दबाव अभी भी बना हुआ है।   इधर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, दरभंगा, स...

जुलाई 17, 2024 8:10 अपराह्न

views 13

प्रदेश से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियोें के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

प्रदेश से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियोें के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर बक्सर, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव में बढ़ रहा है। वहीं, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी और परमान नदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया। ...