बिहार

अगस्त 31, 2024 5:25 अपराह्न

views 17

राज्य के सोलह बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में लेंगे भाग

राज्य के सोलह बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 17 से 19 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित होगी। इंस्पायर अवार्ड के तहत पटना स्थित एससीईआरटी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय परियोजना और प्रदर्शनी प्रतियोगिता में 209 बाल वैज्ञानिक शामिल हुए, जिसमें 16 बाल वैज्ञानि...

अगस्त 30, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 17

बिहार: मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में किसी भी जगह भारी बारिश की संभावना नहीं

मॉनसून के कमजोर होने के साथ ही राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में किसी भी जगह भारी बारिश की संभावना नहीं है। बिहार में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। अबतक 762.5 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 557.9 मिलीमीटर ही बारि...

अगस्त 30, 2024 11:37 पूर्वाह्न

views 22

बिहार: राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज पटना स्थित राजभवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई

राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज पटना स्थित राजभवन में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है। बैठक में स्नातक और स्नातकोत्तर के शैक्षणिक कैलेंडर की स्थिति, लंबित परीक्षाओं के मामले तथा पूर्व की बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा होगी। इसके स...

अगस्त 30, 2024 11:35 पूर्वाह्न

views 23

बिहार: राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी

राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में उतार-चढाव का सिलसिला जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर बक्सर में बढ़ा है जबकि अन्य स्थानों पर स्थिर बना हुआ है। सोन नदी का जलस्तर रोहतास के इन्द्रपुरी में बढ़ रहा है। वहीं, पुनपुन नदी पटना के श्रीपालपुर में...

अगस्त 30, 2024 11:23 पूर्वाह्न

views 19

बिहार: सरकारी स्कूलों में अब पहली से आठवीं तक की अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा राज्य शिक्षा शोध और प्रशिक्षण परिषद, एससीईआरटी लेगी

सरकारी स्कूलों में अब पहली से आठवीं तक की अर्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा राज्य शिक्षा शोध और प्रशिक्षण परिषद, एससीईआरटी लेगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा का कार्यक्रम भी एससीईआरटी तैयार करेगा। वहीं, परीक...

अगस्त 30, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड: राज्य में डेंगू के नए मामलों के मिलने का सिलसिला जारी, पिछले 24  घंटों के दौरान 50 नए मामलों की पुष्टि

राज्य में डेंगू के नए मामलों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले 24  घंटों के दौरान 50 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक 18 मामले पटना से हैं। वहीं, समस्तीपुर में डेंगू के छह मरीज मिले हैं। इधर, पटना स्थित एनएमसीएच में डेंगू पीड़ित एक किशोर की मौत हो गई। वह नौबतपुर का रहने वाला था।

अगस्त 30, 2024 8:38 पूर्वाह्न

views 22

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजगीर में अत्याधुनिक खेल अकादमी, खेल परिसर और खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। खेल परिसर में 24 बिस्तरों वाला अस्पताल भी है, जिसमें खेलों के दौरान आई चोट के अत्याधुनिक उपचार की सुविधा है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह देश का पह...

अगस्त 29, 2024 11:09 पूर्वाह्न

views 23

गंगा नदी पटना के गांधी घाट और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर

इधर, जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा नदी पटना के गांधी घाट और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भागलपुर के कहलगांव में भी नदी लाल निशान के ऊपर बनी हुई है। वहीं, गंडक नदी गोपालगंज के डुमरियाघाट में और कोसी खगड़िया के बलतारा तथा कटिहार के कुर्सेला में खतरे के निशान को पार कर ...

अगस्त 29, 2024 11:05 पूर्वाह्न

views 18

प्रदेश में बाढ़ के कारण हजारों की आबादी प्रभावित

प्रदेश में बाढ़ के कारण भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, किशनगंज, पटना और कटिहार जिलों में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। गंगा, गंडक, कोसी, महानंदा और अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण विभिन्न जिलों के निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों से हजारों लोग विस्थापित हो ...

अगस्त 29, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 15

एनआईए ने बेगूसराय और गया जिले में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के नेताओं से जुड़े ठिकानों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने बेगूसराय और गया जिले में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के नेताओं से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय में सात और गया में दो स्थानों की तलाशी ली गई। एजेंसी ने बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पालीडीह गांव से भाकपा माओवादी के जोनल सदस्...