बिहार

सितम्बर 3, 2024 11:48 पूर्वाह्न

views 17

बक्सर के मूर्तिकार पिंटू प्रसाद को हस्तशिल्प के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

बक्सर के मूर्तिकार पिंटू प्रसाद को हस्तशिल्प के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पिन्टू बिहार के पहले कलाकार हैं, जिनका चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है। उन्हें पोट्री, सिरेमिक और टेराकोटा श्रेणी में यह पुरस्कार मिलेगा। पिन्टू को शिव आराधना...

सितम्बर 3, 2024 11:44 पूर्वाह्न

views 19

बिहार: जमीन सर्वे के मद्देनजर राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने एक हफ्ते के भीतर बचे हुए गांवों में ग्रामसभा आयोजित कराने का निर्देश दिया

प्रदेश के गांवों में चल रहे जमीन सर्वे के मद्देनजर राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने एक हफ्ते भीतर बचे हुए सभी गांवों में ग्रामसभा आयोजित करा लेने का निर्देश दिया है। अब तक 38 हजार गांवों में ग्राम सभा की बैठक हो चुकी है। विभाग ने कहा है कि इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट या संबंधित मोबाईल ऐप पर दिये गय...

सितम्बर 3, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 18

बिहार: प्रदेश भाजपा आज से सदस्यता अभियान की करेगी शुरूआत

प्रदेश भाजपा आज से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। इस अभियान के तहत राज्य में 1 करोड़ 54 लाख से अधिक सदस्य बनाने के लिए चार स्तर पर निगरानी टोली बनाई गई है। इसमें पांच सदस्यीय प्रदेश स्तरीय सदस्यता निगरानी टीम के नीचे जिले में चार, मंडल में तीन और शक्ति केन्द्र स्तर पर एक सदस्य सहयोगी को अभियान के नि...

सितम्बर 2, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 18

सितम्बर में राज्य में सामान्य से कम बारिश की संभावना : मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि सितम्बर माह में राज्य में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार मॉनसून चक्र के पहले तीन महीनों के दौरान प्रदेश में सामान्य से 25% कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में तैंतीस जिलों में ...

सितम्बर 2, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 18

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण चार ट्रेन रद्द

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को रद्द किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि तीन से पांच सितम्बर के बीच ग्वालियर-बरौनी अप और डाउन स्पेशल ट्रेन भी रद्द रहेंगी। इसके अलावा 18 रेलगाड़ियों का मार्...

सितम्बर 1, 2024 6:39 अपराह्न

views 37

बिहार में, विपक्षी राष्‍ट्रीय जनता दल ने आज जाति आधारित जनगणना की मांग करते हुए प्रदर्शन किया  

      बिहार में, विपक्षी राष्‍ट्रीय जनता दल ने आज जाति आधारित जनगणना की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी की मांग है कि बिहार विधानमंडल ने आरक्षण कोटा में बढ़ोतरी को जो मंजूरी दी थी, उसे भी लागू किया जाए। पार्टी का कहना है कि बिहार विधानमंडल की मंजूरी संविधान के नौवें अनुच्‍छेद के अंतर्गत है,...

अगस्त 31, 2024 5:28 अपराह्न

views 20

राज्य के स्कूलों में कल से तीस सितंबर तक पोषण माह का आयोजन

राज्य के स्कूलों में कल से तीस सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत विद्यालयों में प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन होगा। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक मिथिलेश मिश्र ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि देश को कुपोषण म...

अगस्त 31, 2024 5:27 अपराह्न

views 17

गंगा, सोन, पुनपुन, बूढ़ी गंडक और घाघरा समेत राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियां खतरे के निशान से ऊपर

गंगा, सोन, पुनपुन, बूढ़ी गंडक और घाघरा समेत राज्य से होकर गुजरने वाली अधिकांश नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नदियों का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है, लेकिन जलस्तर में स्थिरता और घटने की प्रवृति देखी जा रही है। भागलपुर, ...

अगस्त 31, 2024 5:27 अपराह्न

views 22

राज्य सरकार ने मंकीपॉक्स और डेंगू को लेकर सभी जिलों को विशेष सावधानी बरतने के दिये निर्देश

राज्य सरकार ने मंकीपॉक्स और डेंगू को लेकर सभी जिलों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है। दिशा-निर्देश में सभी जिलों को डेंगू मच्छर का लार्वा संग्रहित कर जांच कराने और बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। वहीं, ...

अगस्त 31, 2024 5:26 अपराह्न

views 16

प्रदेश में डेंगू के नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी

प्रदेश में डेंगू के नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्यभर से 29 नये मामले सामने आये हैं। इसमें 17 पटना से है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक डेंगू के 675 मामले सामने आ चुके हैं।