बिहार

सितम्बर 16, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 15

औरंगाबाद: कुटुम्बा प्रखंड के बटाने और बतरे नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से जन-जीवन प्रभावित

औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड के बटाने और बतरे नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बटाने नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण बिराज बिगहा गांव में नदी के किनारे बसे दर्जनों लोगों के घर डूब गए। इधर, घेउरा और धान नेवड़ा गांव के दर्जनों लोग अचानक बा...

सितम्बर 15, 2024 5:29 अपराह्न

views 18

बिहार को मिली 4 वंदे-भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की सौगात

बिहार को आज चार वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की सौगात मिली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेस के जरिये कुल छह वंदे भारत रेलगाड़ियों को रवाना किय। भागलपुर – हावड़ा , टाटानगर – पटना , गया –हावड़ा के साथ साथ देवघर वाराणसी भी बिहार के विभिन्न स्टेशनों से होक...

सितम्बर 15, 2024 5:27 अपराह्न

views 19

भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता एम. विश्वेश्वरैया को विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता एम. विश्वेश्वरैया को विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेइस अवसर पर  राज्य के अभियंताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण और उन्नत तकनीक के विकास में अभियंताओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

सितम्बर 15, 2024 5:26 अपराह्न

views 17

बढ़ते अपराध के विरोध में राजद की ओर से मार्च निकाला गया

बिहार  में कथित तौर पर बढ़ते अपराध के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल- राजद की ओर से आज राजभवन मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। राजभवन जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे पर रोक लिया ।

सितम्बर 15, 2024 5:25 अपराह्न

views 21

बिहार में पिछले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की गतिविधियां सक्रिय रहीं

बिहार में पिछले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की गतिविधियां सक्रिय रहीं। इस दौरान प्रदेश के रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले मे बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतास के इन्द्रपुरी में सबसे अधिक एक सौ इकतालीस दशमलव दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, गय...

सितम्बर 14, 2024 9:18 अपराह्न

views 25

बिहार: मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय में एनएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आज से दो दिन के चयन शिविर की शुरुआत हुई

मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना में एनएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आज से दो दिन के चयन शिविर की शुरुआत हुई ।इसमें बिहार और झारखंड के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं । Camp में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा ।

सितम्बर 14, 2024 9:13 अपराह्न

views 21

समाज कल्याण विभाग ने बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए सदस्यों की नियुक्ति की

समाज कल्याण विभाग ने बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नए सदस्यों की नियुक्ति की है। पटना के हुलेश मांझी, मधुबनी की संगीता ठाकुर, समस्तीपुर ज्योति कुमारी, पटना की शीला पंडित प्रजापति, बांका के सुग्रीव दास और वैशाली के राकेश सिंह आयोग के सदस्य बनाए गये हैं।

सितम्बर 14, 2024 9:11 अपराह्न

views 16

बेगूसराय में कल से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर -फोर्टिन बालक कबड्डी प्रतियोगिता को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया

बेगूसराय में कल से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर -फोर्टिन बालक कबड्डी प्रतियोगिता को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बेगूसराय के शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने बताया कि भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रतियोगिता स्थगित की गयी है। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

सितम्बर 14, 2024 9:10 अपराह्न

views 19

बिहार में गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से एक मालगाड़ी आज दो हिस्सों में बंट गयी

बिहार में गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से एक मालगाड़ी आज दो हिस्सों में बंट गयी। ट्रेन का एक भाग कुछ दूर तक चला गया, जबकि दूसरा हिस्सा पीछे रह गया। इस दौरान लगभग बीस मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। बाद में मालगाड़ी को ठीक कर आगे के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में किस...

सितम्बर 14, 2024 9:09 अपराह्न

views 32

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा– यदि बिहार में उनकी सरकार बनती है, तो मिथिला के विकास के लिए मिथिलांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा

राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि यदि बिहार में उनकी सरकार बनती है, तो मिथिला के विकास के लिए मिथिलांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। मधुबनी में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए श्री यादव ने कहा कि मिथिला के चहुमुखी विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि मिथि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला