बिहार

अक्टूबर 3, 2024 10:56 पूर्वाह्न

views 16

खगड़िया जिले में कोसी और बागमती नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के कारण कई प्रखंडों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

खगड़िया जिले में कोसी और बागमती नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के कारण कई प्रखंडों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कोसी और बागमती नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से आस-पास के कई जिलांे की सीमा से सटे बेलदौर, चौथम और अलौली प्रखंड में लोगों को बाढ की चिंता सता रही है। बाढ़ के कारण बेलदौर प्रखंड के आधा दर्जन से...

अक्टूबर 3, 2024 10:36 पूर्वाह्न

views 15

नदियों के बढ़ते जलस्तर से कई जिलों की अनेक पंचायतों के नए इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया

कोसी, गंडक, महानंदा, कमला बलान, बागमती और अन्य नदियों के बढ़ते जलस्तर से पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा और किशनगंज जिले की कई पंचायतों के नए इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। सीतामढी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल और सहरसा जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इधर, नेपाल में अगले चौबीस  घंटे ...

अक्टूबर 3, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 14

बिहारः कोसी और गंडक नदियों के बाढ़ का पानी तेज़ी से आगे बढ़ा

बिहार में, कोसी और गंडक नदियों के बाढ़ का पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और खगड़िया जिलों के कई गाँव डूब गए हैं। नेपाल में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए कोसी और सीमांचल क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में हुई बारिश से इन क्षेत्रों में बहन...

अक्टूबर 2, 2024 5:12 अपराह्न

views 20

बिहार में बाढ़ राहत कार्य में लगे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके में आपात लैंडिंग हुई

बिहार में बाढ़ राहत कार्य में लगे भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की आज मुजफ्फरपुर जिले के औराई इलाके में आपात लैंडिंग हुई। आकाशवाणी से बातचीत में मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पायलट सहित चालक दल के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावि...

अक्टूबर 2, 2024 4:05 अपराह्न

views 14

स्वच्छता पखवाड़े के समापन के अवसर पर प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छता पखवाड़े के समापन के अवसर पर प्रदेश में भी कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज पटना स्थित शहीद स्मारक पर स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। इधर, पटना स्थित दयानंद उच्च विद्यालय, मीठापुर में स्वच्छता मित्रों ...

अक्टूबर 2, 2024 4:05 अपराह्न

views 19

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राज्यवासियों को बापू टावर के रूप में बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राज्य वासियों को बापू टावर के रूप में बड़ी सौगात देंगे। इसका निर्माण एक सौ उनतीस करोड़ रुपए की लागत से पटना के गर्दनीबाग इलाके में किया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि अनेक विशेषताओं वाला यह ट...

अक्टूबर 2, 2024 4:05 अपराह्न

views 14

कृतज्ञ राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 155वीं जयंती पर अर्पित कर रहा है श्रद्धांजलि

कृतज्ञ राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी एक सौ पचपन वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देश और प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में बापू की प्रति...

अक्टूबर 2, 2024 4:05 अपराह्न

views 17

कोसी, कमला, करेह और बागमती नदियों के जलस्तर मे भारी वृद्धि

कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली कोसी, कमला, करेह और बागमती नदियों के जलस्तर मे भारी वृद्धि दर्ज की गयी है। नदियों के उफान से इस प्रखंड के सलहाचंदन पंचायत के चार गांव बहबा, खुटौना, खोटा तिलकपुर और बतरडीहा में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इन गा...

अक्टूबर 2, 2024 4:05 अपराह्न

views 16

देश की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने अधिक बिजली उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया

देश की सबसे बड़ी ऊर्जा उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने अपने पूर्वी क्षेत्र-वन की इकाइयों, सहायक कंपनियों तथा संयुक्त उद्यम के द्वारा इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के दौरान अब तक का सर्वाधिक सैंतीस हजार तीन सौ सत्तासी  मिलियन यूनिट से भी अधिक बिजली उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य के सभी छह बिजली स...

अक्टूबर 2, 2024 4:05 अपराह्न

views 17

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड और रून्नीसैदपुर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गम्भीर

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड और रून्नीसैदपुर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गम्भीर बनी हुयी है। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। वहीं, दरभंगा जिले में बाढ़ प्रभावित दुर्गम इलाकों में लोगों के बीच वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री गि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला