बिहार

अक्टूबर 5, 2024 7:14 अपराह्न

views 10

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के शुभंकर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनावरण किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी दो हजार चौबीस के शुभंकर और लोगो का अनावरण किया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महा सचिव भोलानाथ सिंह और बिहार राज्य खेला प्राधिकरण के प्रमुख रवींद्रन शंकरण भी उपस्थित थे।  बिहार इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।  यह चैंपियनशिप ग्यारह से ...

अक्टूबर 5, 2024 7:13 अपराह्न

views 31

जनसंघ के संस्थापक कैलाशपति मिश्र को उनकी जयंती पर भाजपा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के पूर्व नेता कैलाशपति मिश्र को उनकी जयंती पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भाजपा की ओर से मुख्य समारोह का आयोजन पटना स्थित आई सी ए आर के परिसर में कैलाशपति मिश्र के प्रतिमा स्थल पर हुआ । आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्...

अक्टूबर 5, 2024 7:12 अपराह्न

views 18

बिहार में  बाढ की स्थिति गंभीर; बागमती और अधवारा समूह की नदियां उफान पर

बिहार में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुयी है। बागमती और अधवारा समूह की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से सीतामढ़ी और दरभंगा जिले के कई नए इलाके बाढ से प्रभावित हुए हैं । वहीं, लखनदेई नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से सीतामढ़ी जिले के बथनाहा, डुमरा और रून्नीसैदपुर प्रखंडों के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए...

अक्टूबर 4, 2024 5:11 अपराह्न

views 16

कटिहार-बारसोई रेलखंड पर लाभा स्टेशन पर खड़ी पेट्रोल टैंकर लदी मालगाड़ी के एक टैंकर में लगी आग

कटिहार-बारसोई रेलखंड पर लाभा स्टेशन पर खड़ी पेट्रोल टैंकर लदी मालगाड़ी के एक टैंकर में आग लग गई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि लाभा स्टेशन की बीपीटीएन ट्रेन के टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। यह ट्रेन बरौनी रिफाइनरी से अलीपुर जंक्शन जा रही थी।   

अक्टूबर 4, 2024 5:11 अपराह्न

views 22

रेलवे त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलायेगा

रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई के बीच आज से स्पेशल ट्रेन चलायेगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को शाम चार बजकर पचपन मिनट पर रक्सौल होते हुए मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी।

अक्टूबर 4, 2024 5:10 अपराह्न

views 12

पटना उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गयी

पटना उच्च न्यायालय में आज दो न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गयी। मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रण न्यायायिक सेवा कोटे से नियुक्त न्यायाधीश शशि भूषण प्रसाद सिंह और अशोक कुमार पांडेय को शपथ दिलाया।

अक्टूबर 4, 2024 5:10 अपराह्न

views 13

मुख्यमंत्री बाल थैलेसीमिया योजना के तहत थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी निशुल्क इलाज किया जायेगा

प्रदेश में मुख्यमंत्री बाल थैलेसीमिया योजना के तहत थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी निशुल्क इलाज किया जायेगा। इसके लिये राज्य स्वास्थ्य समिति और सीएमसी वेल्लोर के बीच आज पटना में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।   स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आज तेरह बच्चों को बोन...

अक्टूबर 4, 2024 5:09 अपराह्न

views 18

राज्य सरकार प्रदेश में गेहूं बीज उत्पादन महाअभियान के तहत किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराएगी

राज्य सरकार प्रदेश में गेहूं बीज उत्पादन महाअभियान के तहत किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराएगी। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने पटना में इस अभियान शुरुआत करते हुए कहा कि किसानों से उत्पादित बीज को बाजार से पच्चीस से तीस प्रतिशत अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। उन्होंने कहा योजना के तहत इक्कीस जिलों ...

अक्टूबर 4, 2024 5:09 अपराह्न

views 17

अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना की वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रवातीय परिसंचरण के कारण अगले दो दिनों तक मौसम में यह स्थिति देखने को मिल सकती है।

अक्टूबर 4, 2024 5:08 अपराह्न

views 13

प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों में जिन रैयतों की जमीन की डीड और अन्य दस्तावेजों की क्षति हुई

राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों में जिन रैयतों की जमीन की डीड और अन्य दस्तावेजों की क्षति हुई है उन्हें राज्य सरकार जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवायेगी।   श्री जायसवाल ने इस संबंध में सभी अंचलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला