बिहार

अक्टूबर 14, 2024 8:43 अपराह्न

views 17

सहकारिता विभाग जिलों में को आपरेटिव बैंक खोलने पर अधिक जोर दे रहा है : डॉ प्रेम कुमार

सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने आज कहा कि उनका विभाग विभिन्न जिलों में सहकारिता बैंक खोलने पर अधिक जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को लाभ होगा और पूंजी संबंधी जरुरते आसानी से पूरी होंगी।     सहकारिता मंत्री वैशाली जिले के लालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । उन्हों...

अक्टूबर 14, 2024 8:42 अपराह्न

views 21

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी को लेकर गौरव यात्रा शुरु

बिहार में पहली बार होने वाली महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से गौरव यात्रा की शुरुआत की । यह खेल प्रतियोगिता 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर में आयोजित की जायेगी ।     एक विशेष बस के माध्यम से  ट्राफी को राज्य से सभी 38 जिलों में ले जाया जायेगा । इसके अलावा यह ...

अक्टूबर 14, 2024 8:29 अपराह्न

views 17

औरंगाबाद स्थित भारतीय रेल बिजली कंपनी प्रदूषण नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक प्लांट लगायेगी

बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित भारतीय रेल बिजली कंपनी ने कहा है कि उसकी थर्मल पावर परियोजना को पूरी तरह प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए अत्याधुनिक प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र स्थापित किये जायेंगे । कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीजेसी शास्त्री ने बताया कि इस पर 700 करोड़ रुपये की लागत से इसे स्थापित ...

अक्टूबर 13, 2024 9:13 अपराह्न

views 17

नालंदा और मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

नालंदा और मधुबनी जिले में अलग-अलग घटनाओं में मोटरसाईकिलों की आमने सामने की टक्कर में आज छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।   प्राप्त जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहिया गांव के पास सड़क हादसे में चार, जबकि मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्...

अक्टूबर 13, 2024 9:13 अपराह्न

views 21

गया और मुबंई के बीच स्पेशल ट्रेन शुरु

गया और मुंबई के बीच आज से एक विशेष रेलगाड़ी गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन का परिचालन शुरु हो गया है। केन्द्रीय मंत्री अन्पूर्णा देवी ने कोडरमा स्टेशन से इस ट्रेन के परिचालन की शुरुआत की।   इस ट्रेन का परिचालन शुरु हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी । गया से यह रेलगाड़ी प्रत्येक बु...

अक्टूबर 13, 2024 9:12 अपराह्न

views 21

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने युवाओं से खेती से जुड़ने की अपील की

कृषि में युवाओं की भागीदारी विषय पर तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन आज वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के पंचदमिया गांव में किया गया। इसका समापन पंद्रह अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री मंगल पांडे ने किया।   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़ी सोच और प्रयास है की भारत विश्व मे...

अक्टूबर 13, 2024 9:11 अपराह्न

views 17

बधिर श्रेणी के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए टी टवेंट राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप पटना में शुरु

इंडियन डेफ क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आज से पुरुषों के टी-ट्वेंटी राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरूआत हुयी। इसमें बिहार के अलावा अठारह राज्यों के खिलाड़ी  भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने पटना के ऊर्जा स्टेडियम में किया।   बधिर श्रेणी के खिलाड़ियों के ल...

अक्टूबर 13, 2024 9:11 अपराह्न

views 14

बिहार के राजनीतिक दलों ने बाबा सिद्दिकी की हत्या की निंदा की

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बिहार के विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है। बाबा सिद्दीकी मूल रूप से गोपलागंज जिले के रहने वाले थे। मुबंई में अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी ।     केन्द्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गहरा दुख जताया है। वह...

अक्टूबर 13, 2024 9:10 अपराह्न

views 20

बख्तियारपुर में भी पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरु

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज से बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहाराव शुरू हो गया है। पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद और नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार इस अवसर पर आज सुबह बख्तियारपुर स्टेशन पर उपस्थित थे। दोनों सांसदों ने आज वंदे भारत ट्रेन को बख्तिायरपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।    ...

अक्टूबर 13, 2024 9:10 अपराह्न

views 19

दरभंगा में डिजिटल युग में पत्रकारिता की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन

दरभंगा में आज डिजिटल युग में पत्रकारिता की भूमिका और चुनौतियां विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक विनय कुमार चौधरी ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता के समक्ष कई चुनौतियां मौजूद हैं।   उन्होंने कहा कि मोबाईल, इंटरनेट और अन्य तकनीकी चीजों के आ जाने...