बिहार

अक्टूबर 26, 2024 12:40 अपराह्न

views 21

बिहार: राज्य के चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए कुल 50 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

राज्य के चार विधानसभा क्षेत्रों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ उप चुनाव के लिए कुल पचास प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चे भरे हैं। बेलागंज से सबसे अधिक सत्रह उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा भरा है।   वहीं, तरारी से तेरह, इमामगंज से दस और रामगढ़ से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। ना...

अक्टूबर 25, 2024 8:38 अपराह्न

views 18

बिहार के राज्यपाल ने युवाओं से पुस्तक पढने की आदत डालने की अपील की

बिहार के राज्यपाल  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कहा कि युवाओं को पुस्तक पढने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि पुस्तके अच्छा मित्र और मार्ग दर्शक होती है। उन्होंने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पुस्तकों के पढने से मोबाइल की भी लत कम होगी।     राज्यपाल ने कहा कि इसी आदत को बढावा देने के लिए राज...

अक्टूबर 25, 2024 8:37 अपराह्न

views 17

प्रसार भारती जल्द अपना ओटीटी प्लेटफार्म लांच करेगा

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव संजीव शंकर ने आज कहा कि प्रसार भारती अपने दोनों लोक प्रसारकों आकाशवाणी और दूरदर्शन को लेकर खुद का नया ओटीटी प्लेटफार्म लांच करेगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गयी हैं।     आज पटना में आकाशवाणी समाचार से बातचीत में श्री शंकर ने कहा कि आकाशवाणी और दूरदर्शन के पास ...

अक्टूबर 25, 2024 12:01 अपराह्न

views 15

बिहार: प्रदेश में डेंगू के नए मामलों के मिलने का सिलसिला जारी

प्रदेश में डेंगू के नए मामलों के मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्यभर से डेंगू के एक सौ पैंसठ नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक बहत्तर मामले पटना से हैं। वहीं, पटना में पिछले चौबीस घंटों के दौरान चिकनगुनिया के ग्यारह मामलों की पुष्टि हुई है।

अक्टूबर 25, 2024 12:00 अपराह्न

views 14

आज राजगीर में विश्व शांति स्तूप के वार्षिक समारोह का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर में विश्व शांति स्तूप के वार्षिक समारोह का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे रत्नागिरी की तराई के रोप-वे परिसर में नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन का भी लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे।

अक्टूबर 25, 2024 11:57 पूर्वाह्न

views 12

एनजीटी और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। इन जिलों में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए पटाखों के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है।   पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग तथा बिहार राज्...

अक्टूबर 25, 2024 11:54 पूर्वाह्न

views 11

अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा- लगभग छह लाख कर्मियों की ई-सेवा पुस्तिका बनायी जाएगी

प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों, पुस्तकालय अध्यक्षों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की ई-सेवा पुस्तिका बनेगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि लगभग छह लाख कर्मियों की ई-सेवा पुस्तिका बनायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश जार...

अक्टूबर 21, 2024 10:06 अपराह्न

views 11

पुलिस बल में 78 हजार रिक्त पदों पर बहाली होगी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1239 नव नियुक्त दारोगा को नियुक्ति पत्र प्रदान किये । इस अवसर पर पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के साथ साथ पहली बार ट्रांसजेडरों अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति प्रदान किया गया। पटना में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके प्रयासों से राज्...

अक्टूबर 21, 2024 10:04 अपराह्न

views 14

बिहटा में बिहार के पहले ड्राई पोर्ट का शुभारंभ

बिहार के पहले ड्राई पोर्ट और इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) का आज पटना जिले के बिहटा में शुभारंभ किया गया। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसका उदघाटन किया।  इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि दोनों सुविधाओं की शुरुआत होना राज्य के लिए बड़ी बात है इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।   पटना जोन के सीमा शुल्क...

अक्टूबर 20, 2024 3:27 अपराह्न

views 21

बिहार विधान सभा उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने तीन उम्मीदवार घोषित किये

बिहार में विधानसभा की चार सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ के उप चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये। राष्ट्रीय जनता दल से रामगढ़ की सीट पर अजीत कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे, इमामगंज से पार्टी ने रौशन कुमार मांझी को उम्मीदवार बनाया है।     बेलागंज सीट पर भी राष्ट्रीय ...