बिहार

मई 6, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 23

बिहार के कटिहार में एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु, दो अन्य घायल

बिहार के कटिहार जिले में कल एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गये। यह दुर्घटना कल रात राजमार्ग-77 पर एक चौपहिया वाहन के ट्रैक्‍टर से टकराने से हुई। कटिहार सदर के पुलिस उप महानिरीक्षक ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि घायलों को नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

मई 6, 2025 6:01 अपराह्न

views 115

बिहार में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल छह जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय में होगी

बिहार में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल छह जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय में होगी। पटना के जिला मजिस्ट्रेट चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि यह अभ्यास कल शाम 7 बजे से 7 बजकर दस मिनट तक पटना में 80 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।   उन्होंने कहा कि 10 मिनट की मॉक ड्रिल के दौरान पूर...

मई 4, 2025 9:02 अपराह्न

views 52

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्‍यम से बिहार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने देश में खेलों की संस्कृति विकसित की है और खेलो इंडिया अम्ब्रेला इवेंट इसका एक उदाहरण है।       प्रधानमंत्री ने कहा क...

मई 4, 2025 1:40 अपराह्न

views 54

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बिहार में आयोजन राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर: मयंक श्रीवास्तव

भारतीय खेल प्राधिकरण के उप-महानिदेशक मयंक श्रीवास्तव ने कहा है कि सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स का बिहार में आयोजन राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।     आकाशवाणी से बातचीत में उन्होंने कहा कि इन खेलों से बिहार में खेल के बुनियादी ढांचे का विकास होगा और युवा ...

मई 2, 2025 9:25 पूर्वाह्न

views 36

अप्रैल में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और प्रभावी सहकारी संघीय प्रणाली का परिचायक: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अप्रैल में रिकॉर्ड वस्‍तु और सेवा कर- (जीएसटी) संग्रह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और  प्रभावी सहकारी संघीय प्रणाली  का परिचायक है। अप्रैल के लिए सकल जीएसटी संग्रह 2 लाख 36 हजार करोड़ रुपये रहा।     यह संग्रह अप्रैल 2024 में 2 लाख 10 हजार...

मई 1, 2025 1:54 अपराह्न

views 108

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मीडिया रिपोर्टों के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि एक मध्याह्न भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पटना के मोकामा क्षेत्र के एक स...

अप्रैल 30, 2025 8:53 अपराह्न

views 1.3K

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने केंद्र सरकार के देश में जाति गणना कराने के निर्णय का स्वागत किया

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने केंद्र सरकार के देश में जाति गणना कराने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि यह सकारात्मक पहल है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जाति गणना से विभिन्न वर्गों की संख्या का सही पता चलेगा और इसके नतीजों से विकास योजनाओं के निर्माण और उनके उत्थान में सहायता मिलेगी। श्...

अप्रैल 30, 2025 11:38 पूर्वाह्न

views 87

बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बाल श्रम उन्मूलन दिवस आज

आज बाल श्रम उन्मूलन दिवस है। बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने अपने संदेश में कहा है कि बाल श्रम को रोकने में सरकार के साथ-साथ राज्य के नागरिकों औ...

अप्रैल 30, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 15

पूर्वी चंपारण जिला योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के टीम ने पूर्वी चंपारण जिला योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी उनके मोतिहारी स्थित आवास से की गई है। कार्यपालक अभियंता पंचायत सरकार भवन योजना की पहली किस्त के भुगतान के एवज में रिश्वत की...

अप्रैल 30, 2025 11:35 पूर्वाह्न

views 31

राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में एथलेटिक्स और क्रिकेट खेल प्रशिक्षण में स्नात्कोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा

राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय में 2025-26 के सत्र से एथलेटिक्स और क्रिकेट खेल प्रशिक्षण में स्नात्कोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों विषयों में बीस-बीस सीट का प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय के प्रथम एकेडमिक और एक्टिविटी परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। कुलपति...