बिहार

अक्टूबर 5, 2023 6:51 अपराह्न

views 29

कैमूर जिले में कई प्रखंड बाढ़ से प्रभावित, दुर्गावती जलाशय का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर

बिहार के कैमूर जिले में लगातार बारिश के कारण दुर्गावती जलाशय का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। यह जलस्तर करीब 123 मीटर तक पहुंच गया है। जलाशय पर दबाव के चलते दुर्गावती नदी में 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आफताब आलम ने बताया कि पानी के दबाव से दुर्गावती...

अक्टूबर 4, 2023 9:26 अपराह्न

views 25

कैमूर जिले में कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैला

बिहार के कैमूर जिले में कई नए प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैल गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की प्रमुख नदियां दुर्गावती, कर्मनाशा और सुवरा पूरे उफान पर हैं। आज रामपुर प्रखंड के कई हिस्सों में दुर्गावती नदी का पानी फैल गया है। तीनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।  रामपुर ...

अक्टूबर 4, 2023 9:20 अपराह्न

views 20

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल ने कहा उचित जमीन मिलने पर दरभंगा में बनेगा एम्स

बिहार के दरभंगा में एम्स के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा है। सांसद 2 अक्तूबर से आमरण अनशन पर हैं। आज केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी बघेल अनशन स्थल पर पहुंचे। श्री बघेल ने कहा कि जिस दिन बिहार सरकार उचित और 200 एकड़ समतल जमीन दे देगी ...

अक्टूबर 3, 2023 8:32 अपराह्न

views 29

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित सर्वेक्षण को लेकर 9 दलों की सर्वदलीय बैठक की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जाति आधारित सर्वेक्षण को लेकर बिहार विधान सभा के 9 विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विचार विमर्श किया। राज्य सरकार ने कल जाति आधारित सर्वे 2022 के परिणाम जारी किए थे। पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के...

अक्टूबर 3, 2023 8:29 अपराह्न

views 18

सिपाही भर्ती परीक्षा गड़बड़ी, आर्थिक अपराध इकाई ने 148 आरोपियों को गिरफ्तार किया

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और कदाचार के मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने 21 जिलों में 67 एफआईआर दर्ज किए हैं। इस मामले में अबतक 148 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई के अपर महानिदेशक नैयर हसनैन खां ने पटना में संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में विशेष अ...

अक्टूबर 3, 2023 7:11 अपराह्न

views 19

बिहार-केंद्रीय चयन बोर्ड ने व्यापक गड़बड़ियों के चलते, 1 अक्तूबर को आयोजित लिखित परीक्षा रद्द की

बिहार में सिपाही भर्तीपरीक्षा में व्यापक गड़बड़ी और प्रश्न पत्र लीक होने के मामले सामने आने के बाद केंद्रीय चयन पर्षद ने 1 अक्तूबर 2023 को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित दोनों पालियों की लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। बिहार पुलिस में 21 हजार से अधिक पदों पर सिपाहियों की भर्ती के लिए ये...

अक्टूबर 2, 2023 9:24 अपराह्न

views 23

बिहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी जयंती पर नमन

बिहार में आज राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के लोगों ने जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर राष्ट्रपति को भी उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्य राजकीय समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान मे...

अक्टूबर 2, 2023 8:45 अपराह्न

views 26

बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की

बिहार सरकार ने आज जाति आधारित सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी कर दी है। राज्य के प्रभारी मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने पटना में रिपोर्ट जारी की। इसमें राज्य की जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख से अधिक रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य की आबादी में अति पिछड़ा वर्ग का प्रतिशत सबसे अधिक है ज...

अक्टूबर 2, 2023 4:21 अपराह्न

views 20

बिहार की पूर्व मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता परवीन अमानुल्लाह का हुआ निधन

बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री परवीन अमानुल्लाह का निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थी। कल उन्होंने नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मा...

अक्टूबर 1, 2023 6:01 अपराह्न

views 22

पटना विश्वविद्यालय का 107वां स्थापना दिवस व्हीलर सीनेट हाल में मनाया गया

देश के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में शामिल प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय का 107वां स्थापना दिवस आज व्हीलर सीनेट हाल में मनाया गया। पटना विश्वविद्यालय की गिनती देश के 7 सबसे पुराने यूनिवर्सिटी में होती है जो देश में पहले पहल स्थापित हुए थे। अपने उत्कृष्टता के लिए यह कभी पूर्व का ऑक्सफोर्ड कहा जाता ...