बिहार

मई 29, 2024 7:25 अपराह्न

views 21

आयकर विभाग ने लोगों को इकतीस मई तक पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की सलाह दी

आयकर विभाग ने लोगों को इकतीस मई तक पैन कार्ड को आधार से जोड़ने की सलाह दी है। ऐसा नहीं करने पर दोगुनी दर पर टीडीएस काटा जाएगा।

मई 29, 2024 7:25 अपराह्न

views 19

राजनाथ सिंह आज काराकाट, बक्सर और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज काराकाट, बक्सर और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जहानाबाद, काराकाट, नालंदा, सासाराम और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक...

मई 29, 2024 7:24 अपराह्न

views 21

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान आखिरी दौर में

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान आखिरी दौर में पहुंच गया है। इस चरण के तहत राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों- नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में कल शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इन लोकसभा सीटों पर एक जून को मतदान होना है। प्रचार अभियान में ए...

मई 28, 2024 6:59 अपराह्न

views 15

मुज़फ़्फ़रपुर की शाही लीची भारतीय रेलवे के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो रही है

मुज़फ़्फ़रपुर की शाही लीची लोगों के मुँह में मिठास घोलने के साथ ही भारतीय रेलवे के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो रही है। शाही लीची को देश के विभिन्न शहरों तक पहुंचाने के लिए सोनपुर रेल मंडल से इक्कीस मई से अब तक सोलह सौ पच्चीस क्विंटल लीची की ढुलाई की गयी है। इससे रेलवे को लगभग सात लाख रूपये का राजस्व ...

मई 28, 2024 6:59 अपराह्न

views 24

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के पन्द्रह से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बक्सर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान तैंतालीस दशमलव दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया ...

मई 28, 2024 6:58 अपराह्न

views 21

प्रदेश में चार पैक्स जन औषधि केन्द्र के रूप में काम करने लगे हैं

प्रदेश में चार पैक्स जन औषधि केन्द्र के रूप में काम करने लगे हैं। राज्य के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने राज्य सहकारी विकास समिति की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन औषधि केन्द्र के लिए दो सौ तीन पैक्स ने आवेदन किया है। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि पांच पैक्स को पेट्रोल और डीजल के आउटलेट ...

मई 28, 2024 6:58 अपराह्न

views 19

पटना उच्च न्यायालय ने राज्य के बाल गृहों के कामकाज पर गहरी चिंता जताई

पटना उच्च न्यायालय ने राज्य के बाल गृहों के कामकाज पर गहरी चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को बाल गृहों का प्रत्येक महीने गहन निरीक्षण करने का आदेश दिया। साथ ही निगरानी के लिए जिला स्तरीय समितियों के गठन का भी आदेश दिया ग...

मई 28, 2024 6:57 अपराह्न

views 19

प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इसरो के साथ मिलकर काम करेगा

प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, इसरो के साथ मिलकर काम करेगा। इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केन्द्र के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कल पटना में प्राधिकरण के पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में भूकंप, लू, शीतलहर और वज्रपात जैसी आपदाओं के पूर्वान...

मई 28, 2024 6:57 अपराह्न

views 15

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मानव तस्करी और साइबर अपराध के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मानव तस्करी और साइबर अपराध के मामले में बिहार समेत छह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए के अनुसार जांच टीम और स्थानीय पुलिस के साथ चलाये गये संयुक्त अभियान में बिहार के गोपालगंज से प्रह्लाद सिंह नामक आरोपी को गि...

मई 28, 2024 6:56 अपराह्न

views 22

पटना लॉ कॉलेज परिसर में अपराधियों ने बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीट कर हत्या कर दी

पटना लॉ कॉलेज परिसर में अपराधियों ने बीएन कॉलेज के छात्र हर्ष राज की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि छात्र स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर जैसे ही निकला दस से पंद्रह युवकों ने उस पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मृतक मूल रूप से वैशाली जिले के मझौली गांव का रहने वाला था। मृतक के...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला