राज्‍य समाचार

अप्रैल 20, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 29

कर्नाटक: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे कर्नाटक, चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कर्नाटक के दक्षिणी भाग में 14 सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर बाद कर्नाटक पहुंचेंगे। वह चिकबल्लापुर जिले में चोक्‍काहल्ली गांव के निकट एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और शाम को बेंगलुरू पैलेस के मैदा...

अप्रैल 20, 2024 1:28 अपराह्न

views 22

गुजरात: लोकसभा की 26 सीटों के लिए भरे गये 491 नामांकन, राज्य में 7 मई को होगा मतदान

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों के लिए 491 नामांकन पत्र भरे गये जबकि विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए 39 नामांकन पत्र भरे गये। इन नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। उम्‍मीदवार इस महीने की 22 तारीख तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। राज्य में 7 मई को वोट डाले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ ने...

अप्रैल 19, 2024 9:48 अपराह्न

views 26

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के तहत आज आयोग को कूचबिहार से 296 शिकायतें, अलीपुरद्वार से 162 शिकायतें और जलपाईगुड़ी से 125 शिकायतें

  पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब ने पहले चरण के चुनाव के बाद संवाददाताओं को बताया कि चुनाव के दौरान कुल 12 गिरफ्तारियां की गई हैं। सी-विजिल ऐप सहित चुनाव आयोग को प्राप्त शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के तहत आज आयोग को कूचबिहार से 296 शिकायते...

अप्रैल 19, 2024 9:40 अपराह्न

views 29

उत्तर प्रदेश में आम चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

  उत्तर प्रदेश में आम चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार इन सीटों पर लगभग 58 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान सहारनपुर में हुआ और सबसे कम रामपुर में हुआ। हमारे लखनऊ संवाददाता ने खबर दी है कि कुछ स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी क...

अप्रैल 19, 2024 9:00 अपराह्न

views 21

ओडिशा में आज झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर के पास महानदी में एक नाव पलट जाने से दो लोगों की जान चली गई

  ओडिशा में आज झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर के पास महानदी में एक नाव पलट जाने से दो लोगों की जान चली गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि छह लोग लापता हैं। बचाव अभियान जारी है। नाव में 50 यात्री सवार थे, जो पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वे ओडिशा के बरगढ़ जिले के अंबाभोना ब्लॉक म...

अप्रैल 19, 2024 8:56 अपराह्न

views 29

दिल्‍ली चुनाव आयोग ने राजधानी के लाडपुर गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन किया

  दिल्‍ली चुनाव आयोग ने अपनी स्‍वीप पहल के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज राजधानी के लाडपुर गांव में फुटबॉल मैच का आयोजन किया। इस मैच में विभिन्‍न आयु वर्ग के लोगों ने हिस्‍सा लिया। मैच के विजेताओं को पुरस्‍कार कल दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अन्‍य गतिविधि...

अप्रैल 19, 2024 8:35 अपराह्न

views 28

दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में देश के अंदर पहला स्थान पाया

  दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में देश के अंदर पहला स्थान पाया है। यह पिछले वर्ष चौथे स्थान पर था। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने आज यह जानकारी एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इस अवसर पर प्रोफेसर सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश का एक बड़...

अप्रैल 19, 2024 6:07 अपराह्न

views 23

तमिलनाडु की विलावनकोड विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 56 दशमलव छह-आठ प्रतिशत मतदान हुआ

  तमिलनाडु की विलावनकोड विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 56 दशमलव छह-आठ प्रतिशत मतदान हुआ। त्रिपुरा में रामनगर विधानसभा उप-चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 67 दशमलव आठ-एक प्रतिशत वोट डाले गए।

अप्रैल 19, 2024 6:04 अपराह्न

views 15

अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 64 दशमलव छह-छह प्रतिशत मतदान हुआ

अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 64 दशमलव छह-छह प्रतिशत मतदान हुआ। साठ सदस्‍यों की विधानसभा की पचास सीटों के लिए आज वोट डाले गए। राज्‍य में 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों ने निर्विरोध जीत हासिल की है। सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 67 दशमलव ...

अप्रैल 19, 2024 5:16 अपराह्न

views 26

सिक्किम में दोपहर तीन बजे तक विधानसभा चुनाव में लगभग 56 प्रतिशत और लोकसभा की एकमात्र सीट के लिए 53 प्रतिशत मतदान

  सिक्किम में दोपहर तीन बजे तक विधानसभा चुनाव में लगभग 56 प्रतिशत और लोकसभा की एकमात्र सीट के लिए 53 प्रतिशत मतदान हुआ। ज्‍यादातर मतदान केन्‍द्रों पर लोगों की लम्‍बी कतारें देखी गईं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है, किसी भी भाग से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।