राज्‍य समाचार

जून 14, 2024 8:18 अपराह्न

views 18

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 27 जून से 12 जुलाई तक चलेगा

    महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 27 जून से 12 जुलाई तक चलेगा। यह निर्णय आज मुंबई के विधान भवन में व्‍यापार सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया। राज्य का अनुपूरक बजट 28 जून को विधानसभा के दोनों सदनों में पेश किया जायेगा। लोकसभा चुनाव के कारण अंतरिम बजट फरवरी में पेश किया गया था।

जून 14, 2024 8:06 अपराह्न

views 16

आंध्र प्रदेश में शपथ लेने वाले मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं

  आंध्र प्रदेश में शपथ लेने वाले मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सामान्य प्रशासन, कानून और व्यवस्था, सार्वजनिक उद्यम अपने पास रखे हैं। जन सेना पार्टी के प्रमुख के पवन कल्याण को पंचायती राज, ग्रामीण विकास और ग्रामीण जल आपूर्ति, पर्यावरण और वन और विज्ञान और ...

जून 14, 2024 7:54 अपराह्न

views 16

जम्मू-कश्मीर में धार्मिक उत्साह के साथ जारी खीर भवानी मेला

    जम्मू-कश्मीर में धार्मिक उत्साह के साथ मनाए जा रहे खीर भवानी मेला के मौके पर हजारों कश्मीरी पंडित आज गांदरबल जिले में रागन्या देवी के खीर भवानी मंदिर में पहुंचे। हमारे संवाददाता ने बताया कि प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भक्‍तों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गांदरबल जिला प्रशासन ने भक्तों और खीर भवान...

जून 14, 2024 7:42 अपराह्न

views 14

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हाल के आम चुनावों में मिली हार पर मंथन शुरू कर दिया है

  उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हाल के आम चुनावों में मिली  हार पर मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी इस हार के पीछे की वजह जानने के लिए टीमें बनाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में प्रदेश भर के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता...

जून 14, 2024 7:36 अपराह्न

views 18

सिक्किम में भीषण वर्षा की आपदा पर विचार करने के लिए गंगटोक के मिंटोकगांग में एक उच्च स्तरीय बैठक

  सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हाल ही में हुई भीषण वर्षा की आपदा पर विचार करने के लिए गंगटोक के मिंटोकगांग में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस आपदा से संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे सड़क संपर्क, बिजली, खाद्य आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क बाधित हुआ है। बैठक में अधिकारियों ने मूसलाधार वर...

जून 14, 2024 7:33 अपराह्न

views 18

दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रम्हप्रकाश को उनकी 106वीं जन्मजयंती पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि

    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने आज स्वतंत्रता सेनानी और दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रम्हप्रकाश को उनकी 106वीं जन्मजयंती पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर चौधरी ब्रह्म प्रकाश के परिजनों ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान श्री गोयल ने कहा कि दिल्ली के समग्र...

जून 14, 2024 6:41 अपराह्न

views 42

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली

  उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 13 नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह सचिवालय के मुख्य भवन स्थित तिलक हॉल लखनऊ में हुआ। सभी 13 नवनिर्वाचित एमएलसी को विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र सिंह, अशो...

जून 14, 2024 5:48 अपराह्न

views 18

दिल्ली में विशेष सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 20 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं जब्त की हैं

  दिल्ली में विशेष सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 20 करोड़ रुपये की अवैध दवाएं जब्त की हैं। विशेष सेल ने दवाई बनाने वाले समूह के दो प्रमुख सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। सेल ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए दो मुख्य सदस्य नाइजीरिया और आइवरी कोस्ट के हैं। दो...

जून 14, 2024 5:15 अपराह्न

views 14

कुवैत अग्निकांड में मरने वाले उत्तर प्रदेश के मृतकों के शव कल उनके घर पहुंचाए जाएंगे

  कुवैत अग्निकांड में मरने वाले उत्तर प्रदेश के मृतकों के शव कल उनके घर पहुंचाए जाएंगे। कुवैत में हुए दर्दनाक अग्निकांड में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की मौत हुई थी। राज्‍य के राहत आयुक्त ने बताया कि शव आज शाम हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचेंगे और कल सुबह उन्हें नौ बजे वाराणसी ले जाया जाएगा। बाद में ...

जून 14, 2024 5:04 अपराह्न

views 16

एनआईए ने मानव तस्‍करी और साइबर धोखाधड़ी के मामले में महाराष्‍ट्र के नासिक में जांच-पड़ताल के बाद एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया

  राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने आज मानव तस्‍करी और साइबर धोखाधडी के मामले में महाराष्‍ट्र के नासिक में जांच-पडताल के बाद एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्‍यक्ति का नाम सुदर्शन दराडे है, जो नासिक का रहने वाला है। तीन सप्‍ताह के भीतर ये छठा व्‍यक्ति है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। राष्‍ट्री...