राज्‍य समाचार

नवम्बर 11, 2025 1:38 अपराह्न

views 64

पुद्दुचेरी में आज मनाई गई प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की 107वीं वर्षगांठ

पुद्दुचेरी में आज प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की 107वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस स्मरण उत्सव का आयोजन पुद्दुचेरी सरकार और फ्रांस के वाणिज्य दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। नवम्‍बर 1918 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध के सहयोगियों और जर्मनी के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए एक युद्धविराम स...

नवम्बर 11, 2025 1:33 अपराह्न

views 51

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में वेंगलयापलेम तालाब का उद्घाटन किया

केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 21 एकड़ में फैले वेंगलयापलेम तालाब का उद्घाटन किया। इस तालाब का जीर्णोद्धार एक करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी ...

नवम्बर 11, 2025 1:18 अपराह्न

views 38

तमिलनाडु के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी, हवाई अड्डों के पास पांच स्तरीय पहरा

तमिलनाडु के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए अपने निर्धारित समय से साढ़े 3 घंटे पहले और घरेलू उड़ानों के लिए डेढ़ घंटे पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में पाँच स्तरीय सुर...

नवम्बर 11, 2025 12:34 अपराह्न

views 2.2K

झारखंड: घाटशिला विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान जारी

झारखंड में घाटशिला विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 11 बजे तक 34 प्रतिशत से अधिक वोट डाले जा चुके हैं। 300 मतदान केन्‍द्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। इस सीट के लिए 2 लाख 55 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।   राज्‍य के शि...

नवम्बर 11, 2025 12:23 अपराह्न

views 654

ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी

ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। 11 बजे तक 32.51 प्रतिशत मतदान की खबर है। निर्वाचन क्षेत्र के 358 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है और यह शाम 5 बजे तक चलेगा। हालाँकि, दूरदराज और माओवाद प्रभावित इलाकों में स्थित 47 मतदान केंद्रों पर मतदान आज शाम 4 बजे समाप्त ह...

नवम्बर 11, 2025 7:54 पूर्वाह्न

views 243

सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान आज

सात राज्यों में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिये भी आज मतदान हो रहा है। इनमें जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरन तारन, मिज़ोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा विधानसभा सीट है। वोटो की गिनती 14 नवंबर को बिहार विधानसभा च...

नवम्बर 10, 2025 2:08 अपराह्न

views 199

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आंध्र प्रदेश में वाटरशेड महोत्सव पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने लोगों से वर्षा जल संचयन और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर में वाटरशेड महोत्सव पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्र...

नवम्बर 10, 2025 2:05 अपराह्न

views 68

नागालैंड में शुरू हुई 22वी वार्षिक कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटरी एसोसिएशन, इंडिया रीजन, ज़ोन–III कॉन्फ्रेंस का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कोहिमा स्थित नागालैंड विधान सभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए), भारत क्षेत्र-III के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन भाषण में, श्री बिरला ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र अपनी समृद्ध संस्कृति, विविधता और मज़बूत लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए जाना जाता है।...

नवम्बर 10, 2025 2:00 अपराह्न

views 5.6K

बिहार विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण की सभी तैयारियां पूरी,122 सीटों पर 136 महिलाओं सहित 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

बिहार में कल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होगा। 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चरण में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित विधानसभा क्षेत्रों और सीमांचल, मगध, शाहबाद, कोसी और मिथिला...

नवम्बर 10, 2025 2:00 अपराह्न

views 53

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस के संयुक्त अभियान में फरीदाबाद में विस्फोटकों और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आज मीडिया को बताया कि हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हों...