राज्‍य समाचार

नवम्बर 17, 2025 7:45 अपराह्न

views 43

सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान दो मामलों में दोषी

  समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान को पैन कार्ड धोखाधड़ी के दो मामलों में दोषी पाया गया। रामपुर की अदालत में फैसला सुनाते हुए आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को दोषी ठहराया और सात-सात साल कैद की सजा सुनाई।

नवम्बर 16, 2025 8:48 अपराह्न

views 36

केरल में एसआईआर के अंतर्गत 2 करोड़ 63 लाख गणना प्रपत्र किये गये वितरित

  केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने बताया कि राज्‍य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के अंतर्गत अब तक दो करोड़ 63 लाख से अधिक गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 94 प्रतिशत से अधिक  है।   निर्वाचन आयोग ने गत चार नवम्‍बर को नौ राज्य...

नवम्बर 14, 2025 10:21 अपराह्न

views 193

बिहार में विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भारी जीत दर्ज की

भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवार और उप-मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर सीट जीत ली है, जबकि अन्‍य उप-मुख्‍यमंत्री विजय कुमार सिन्‍हा लखीसराय सीट पर कांग्रेस के अमरेश कुमार से 21 हजार 200 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।   भाजपा की मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट पर विजयी घोषित हुई हैं जबकि सीवान सीट...

नवम्बर 14, 2025 10:00 अपराह्न

views 90

नागालैंड में बैंकिंग सेवाओं से वंचित गांवों की संख्या 2019 के 1 हजार 143 से घटकर केवल 15 हुई: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों के साथ नागालैंड की अपनी यात्रा जारी रखी। किफिरे में सुश्री सीतारामन ने नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय स्‍टेट बैं...

नवम्बर 14, 2025 9:56 अपराह्न

views 80

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कल मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

राष्‍ट्र कल स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। केंद्र सरकार ने जनजातीय इतिहास को जीवित रखने के लिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है।     यह उत्सव जनजातीय गौरव सप्ताह के रूप में विस्तारित हो गया है। इसे विभिन्न मंत्रालयों ...

नवम्बर 14, 2025 9:44 अपराह्न

views 69

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- बिहार विधानसभा चुनावों की जीत विकास की राजनीति का जनादेश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों की जीत विकास की राजनीति का जनादेश है। उन्‍होंने कहा कि यह जीत भाई-भतीजावाद की राजनीति की अस्वीकृति का भी जनादेश है।   नई दिल्‍ली में आज शाम भाजपा मुख्‍यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सं...

नवम्बर 14, 2025 10:11 अपराह्न

views 62

एनडीए ने पूर्ण एकता का प्रदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव में विशाल बहुमत हासिल किया: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने पूर्ण एकता का प्रदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव में विशाल बहुमत हासिल किया है। श्री कुमार ने इस शानदार जीत के लिए एनडीए के सभी घटक दलों और इसके नेताओं चिराग पासवान, जीतन राम माझी और उपेन्‍द्र कुशवाहा के प्रति आभार ...

नवम्बर 14, 2025 8:49 अपराह्न

views 31

डाक टिकट इस डिजिटल युग में भी प्रासंगिक हैं: डॉ. सी. वी. आनंद बोस

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने आज कहा कि डाक टिकट इस डिजिटल युग में भी प्रासंगिक हैं और ये लोगों को जोड़ते हैं तथा ज्ञान प्रदान करते हैं। उन्‍होंने यह बात कोलकाता के साइंस सिटी में चार दिवसीय 10वीं राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी बोंगोपेक्स के उद्घाटन में कही।     इस अवसर पर नेताजी...

नवम्बर 14, 2025 8:43 अपराह्न

views 48

दिल्‍ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्‍ली पुलिस ने आज मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने इन दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल एक आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दवाएँ एमआरपी से तीन गुना अधिक कीमत पर बेची जा रही थीं।   पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से...

नवम्बर 14, 2025 10:13 अपराह्न

views 37

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऐतिहासिक जनादेश के लिए जताया बिहार की जनता के प्रति आभार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने गठबंधन को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जनादेश देने के लिए बिहार के लोगों के प्रति आभार प्रकट किया है।   एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने इस जीत को सुशास...